एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: धर्मांतरण मामले में गिरफ्तारी के बाद नारायणपुर में फिर बिगड़े हालात, आदिवासियों ने किया चक्काजाम

नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर चल रहा मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. भाटपाल गांव में मूल धर्म के आदिवासियों ने चक्का जाम कर दिया है.

Narayanpur Conversion Case: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर मामला बिगड़ते जा रहा है. पिछले 3 दिनों से लगातार दो समुदाय के बीच हो रहे विवाद को लेकर मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, एक बार फिर मंगलवार शाम को भाटपाल गांव में मूल धर्म के आदिवासियों ने चक्का जाम कर दिया है. लगभग एक हजार से भी ज्यादा संख्या में आसपास के ग्रामीण राशन पानी लेकर सड़क पर बैठ गए हैं और नारायणपुर में धर्मांतरण बंद करने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं.

साथ ही सोमवार को हुए पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प के बाद बीजेपी  जिला अध्यक्ष समेत गिरफ्तार चार अन्य कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि नारायणपुर प्रशासन विशेष समुदाय के लोगों पर कार्यवाही नहीं करके मूल धर्म के आदिवासियों पर कार्यवाही कर रही है और पुलिस उनसे मारपीट कर रही है.

ऐसे में वे चाहते हैं कि जब तक गिरफ्तार लोगों को रिहा नहीं किया जाता और बीते 1 और 2 जनवरी को मूल धर्म के आदिवासियों के साथ मारपीट करने वाले विशेष समुदाय के लोगों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता और ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे लोगों को पकड़ नहीं लिया जाता तब तक उनका चक्का जाम जारी रहेगा. इधर ग्रामीणों के चक्का जाम से स्टेट हाईवे में वाहनों की लंबी कतार लग गई है और बीते 4 घंटों से ग्रामीण अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं, ग्रामीणों के इस मांग को लेकर बीजेपी के लोगों ने भी इसका समर्थन किया है.

भाटपाल में ग्रामीणों ने किया चक्का-जाम

दरअसल बीते 15 दिनों से धर्मांतरण को लेकर नारायणपुर जिले में जमकर बवाल मचा हुआ है. लगातार दो समुदाय के लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं और यह मारपीट हिंसा का रूप ले रही है.

बीते 3 दिनों में और हालात बिगड़े हैं जिस वजह से सोमवार को नारायणपुर बंद के दौरान कुछ लोगों ने शहर के ही चर्च में जमकर तोड़फोड़ की और विशेष समुदाय के लोगों से भी मारपीट की और उनके घरों को भी तोड़ फोड़ दिया, साथ ही नारायणपुर के एसपी पर भी और पुलिस के जवानों पर भी हमला किया. इस मामले को लेकर 5 लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब बवाल और बढ़ गया है.

मूल धर्म के आदिवासी चक्का जामकर गिरफ्तार 5 लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं, साथ ही  बीजेपी  का डेलिगेशन मूल धर्म के आदिवासियों के साथ खुद चक्का जाम में बैठ गया है.

बीते 4 घंटों से बीजेपी डेलिगेशन को नारायणपुर जाने प्रशासन द्वारा नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते बेनूर थाना के सामने छत्तीसगढ़ के दो बीजेपी सांसद, पूर्व गृहमंत्री, पूर्व वन मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री समेत बीजेपी के सभी दिग्गज नेता धरना पर बैठे हुए हैं औऱ नारायणपुर जाने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस के अधिकारियों का भी कहना है कि उन्हें अब तक बीजेपी डेलिगेशन को नारायणपुर जाने देने के लिए आदेश नहीं मिला है,  इधर इस लंबे विवाद के बाद और भाटपाल में ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम किये जाने से नारायणपुर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: सरकार ने 89 डॉक्टरों के खिलाफ लिया ये बड़ा एक्शन, पोस्टिंग के बाद भी नहीं कर रहे थे ज्वाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget