एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बागेश्वर सरकार के तरह ही चावल वाले बाबा बटोर रहें हैं सुर्खियां, इस तरह बताते हैं भक्तों का भविष्य

आचार्य नरेंद्र शास्त्री के पास लोग अपने घर से एक मुट्ठी चावल और लाल रंग के मदार का फूल लेकर जाते हैं. इसे देखकर आचार्य नरेंद्र उनका नाम जन्म तिथि एवं उनकी समस्याएं उन्हें तत्काल बता देते हैं.

Janjgir-Champa News: चावल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री (Acharya Narendra Nayan Shastri) इन दिनों छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के प्रवास पर हैं. आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री चाय वाले बाबा एवं चावल वाले बाबा के नाम से प्रदेश सहित पूरे देशभर में लोकप्रिय हैं. आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री लोगों के द्वारा लाए गए चावल को देखकर उनका बीता हुआ कर और आने वाला कल बताते हुए उनके समस्या का समाधान करते हैं. हाल ही में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री अपने चमत्कार के कारण काफी लोकप्रिय हुए हैं, जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ के रहने वाले आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री की लोकप्रियता भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. दूर-दूर से लोग अपनी समस्या का समाधान पाने के लिए चावल वाले बाबा के पास पहुंच रहे हैं.

दरअसल, आचार्य नरेंद्र शास्त्री के पास लोग अपने घर से एक मुट्ठी चावल और लाल रंग के मदार का फूल लेकर जाते हैं. इसे देखकर आचार्य नरेंद्र उनका नाम जन्म तिथि एवं उनकी समस्याएं उन्हें तत्काल बता देते हैं. साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी उनको बताते हैं. आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री ने पिछले 18 साल से भोजन का त्याग कर दिया है. वह केवल लाल चाय और पानी पीकर ही जीवन जी रहे हैं. इस रहस्य को लेकर उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने हठधर्मिता के कारण लिया है और उसके पीछे की कहानी उन्होंने बताई. आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री बताते हैं कि बचपन में वह और उनका परिवार काफी गरीब था और उनकी मां दूसरों के खेत में काम करके उनको बनारस पढ़ाई के लिए पैसे भेजा करती थी.

18 साल से नहीं किया भोजन
ऐसे में अपनी आर्थिक स्थिति को देखकर उन्होंने भोजन का त्याग कर दिया और केवल पानी और चाय पीकर ही जीवन यापन करने का निश्चय लिया, जो आज सालों बाद भी जारी है. आचार्य नरेंद्र शास्त्री अपने चमत्कार और सिद्धि के लिए तो जाने जाते ही हैं साथ ही उनका एक सराहनीय कार्य उनको लोगों के दिलों में बसा दिया है. आचार्य नरेंद्र बताते हैं कि वह जहां भी पूजा-पाठ भागवत के लिए जाते हैं वहां जो भी चढ़ावा आता है, जो भी पैसे मिलते हैं, जो भी सामान वहां चढ़ता है, वह उसी गांव के निर्धन कन्या को दान देकर आ जाते हैं. अपने साथ वहां से कुछ नहीं लाते हैं अभी तक उन्होंने 281 कुंवारी कन्याओं को उनकी शादी के लिए सहयोग किया है.

बागेश्वर सरकार का किया समर्थन
आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री से आम लोगों के अलावा बड़े-बड़े राजनेता भी अपनी राजनीति को लेकर उनसे भविष्यवाणी करवाते हैं. नरेंद्र नयन शास्त्री का दावा है कि उन्होंने आज तक जितने भी चुनावी भविष्यवाणी की है, वह सच निकली है. हालांकि आचार्य नरेंद्र ने अपने राजनेता भक्तों का नाम मीडिया के सामने उजागर नहीं किया. हाल ही में देश विदेश में चर्चा में आए आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को लेकर आचार्य नरेंद्र कहते हैं कि उनके चमत्कार के बारे में तो वह कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जिस प्रकार हिंदुत्व को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं उसको लेकर आचार्य नरेंद्र शास्त्री ने भी उसका समर्थन किया.

Chhattisgarh: कोरिया जिले में गांवों को स्वच्छ बनाने में जुटी स्वच्छता दीदी, सफाई का काम ऐसे दे रहीं अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget