एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB टीम ने रिश्वत लेते दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. पटवारी समेत क्लर्क को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के दल ने तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि एसीबी के दल ने राज्य के सक्ती जिले में आदिवासी विकास विभाग के मंडल निरीक्षक को तथा सूरजपुर जिले में पटवारी और तहसील कार्यालय में पदस्थ क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि सक्ती जिले के कुटराबोड़ गांव निवासी राजेंद्र जांगडे ने शिकायत की थी कि उनका बेटा अनुसूचित जाति बालक आश्रम कुटराबोड़ में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में चौकीदार-रसोइए का कार्य करता है. शिकायत में कहा गया कि छात्रावास में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड को अज्ञात लागों ने तोड़ दिया था जिससे उसके बेटे को पद से हटा दिया गया था. 

आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था प्रार्थी
प्रार्थी जांगड़े ने आदिवासी विकास विभाग सक्ति के जैजैपुर कार्यालय में पदस्थ मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर से संपर्क किया तब खांडेकर ने जांगड़े के बेटे को सेवा में लेने के एवज में 1.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की. उन्होंने बताया कि प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि वह आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था.

अधिकारियों ने बताया कि प्रार्थी और आरोपी खांडेकर के बीच एक लाख रुपये में सहमति बनी. खांडेकर ने प्रार्थी जांगड़े से पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये प्राप्त कर लिए. जब वह शेष 50 हजार रुपये प्राप्त कर रहा था तब उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया.

शिकायतकर्ता से पैसे लेते ही एसीबी ने दबोचा

उन्होंने बताया कि एसीबी के दल ने राज्य के सूरजपुर जिले में कार्रवाई कर एक पटवारी को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि जिले के गोविंदपुर गांव निवासी राजेश कुमार सिंह ने एसीबी कार्यालय अंबिकापुर में शिकायत की थी कि उसने लगभग 13000 वर्ग फुट जमीन खरीदने का सौदा तय किया था.  और दस्तावेज बनाने के लिए पटवारी मोगेन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात की थी.

पटवारी ने इस कार्य के लिए प्रार्थी से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की. उन्होंने बताया कि आज जब प्रार्थी पटवारी के पास 15 हजार रुपये लेकर पहुंचा तब एसीबी के दल ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में एसीबी के दल ने सूरजपुर जिले में शिवचरण कुमार से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते तहसील कार्यालय के बाबू बृजभान सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

हाथी के हमले में मृतक के परिजन से रिश्वत

उन्होंने बताया कि सूरजपुर जिले के पोड़ी गांव निवासी शिवचरण ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत की थी कि उसके भाई की मौत हाथी के हमले में हुई थी. उसने शासन से मिलने वाली क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि छह लाख रुपये प्राप्त करने के लिए वन विभाग प्रतापपुर में आवेदन दिया था.

अधिकारियों ने बताया कि मृतक के वारिस के नाम प्रस्ताव के लिए वन विभाग ने तहसील कार्यालय प्रतापपुर से जानकारी मांगी थी. जब प्रार्थी ने तहसील कार्यालय में संपर्क किया तब वहां पदस्थ बाबू बृजभान सिंह ने जानकारी भेजने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. 

उन्होंने बताया कि आज जब वह रिश्वत के पैसे ले रहा था तब एसीबी के दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि तीनों कर्मचारियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. 

ये भी पढ़ें- 'जिंदगी आसान हो गई', छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 'पीएम आवास योजना' के मकान पाकर गदगद हुए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget