एक्सप्लोरर

Durg News: दुर्ग में अंधविश्वास से खतरे में डाली जिंदगी, शख्स ने अपनी जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ाई

Chhattisgarh News: दुर्ग में एक व्यक्ति तालाब किनारे गया और कुछ मंत्रोच्चारण करने के बाद अपनी जीभ काट ली. इसके बाद उसे एक पत्थर पर रख दिया. इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है.

Durg Latest News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg) में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी जीभ काटकर भगवान को अर्पित कर दी. बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति की पत्नी मूक-बधिर है और उसने अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान शिव (Lord Shiva) को अपनी जीभ काटकर अर्पित कर दी. इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है. 

इस व्यक्ति की पहचान 33 वर्षीय राजेश्वर निषाद के रूप में हुई है. यह घटना अंजोरा पुलिस चौकी के अंतर्गत थानौड गांव में हुई है जहां राजेश्वर रहता था. पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई है. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि राजेश्वर निषाद गांव के तालाब के पास गया और वहां कुछ मंत्र पढ़े और इसके बाद अपनी जीभ चाकू से काट ली. इसके बाद नदी किनारे एक पत्थर पर उसे रख दिया. जब ग्रामीणों ने उसे मंदिर में खून से लथपथ देखा तो उन्होंने एम्बुलेंस बुलाई. 

ग्रामीणों ने घटना के पीछे बताई यह वजह
एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी और सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची. ग्रामीणों ने बताया कि राजेश्वर निषाद की पत्नी मूक-बधिर हैं और राजेश्वर ने किसी मन्नत को पूरा करने के लिए भगवान शिव को अपनी जीभ समर्पित कर दी. हालांकि अभी इस घटना की वास्तविक वजह नहीं पता चल पाई है. पुलिस राजेश्वर के पास से घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर ली है. पहली नजर में यह अंधविश्वास का मामला लग रहा है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

यह ऐसी पहली घटना नहीं है जब किसी व्यक्ति ने अपनी मुराद पूरी करने के लिए ऐसा कदम उठाया हो. पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं.पिछले साल जांजगीर में एक युवक ने जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी थी. जिसके बाद मंदिर लोगों की भीड़ जुट गई थी. 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: दिग्गजों में भी दिखा लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह, टीएस सिंहदेव ने मुंबई से पहुंचकर किया मतदान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget