एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: श्रीनगर में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के श्रमिक, सीएम भूपेश बघेल ने कहा- की जाए त्वरित कार्रवाई

श्रीनगर के बडगाम जिले में छत्तीसगढ़ के 60-65 श्रमिकों को बंधक बनाया गया. जिसकी सूचना सीएम भूपेश बघेल को मिलने के बाद अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Durg News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीनगर के बडगाम जिले में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के 60-65 श्रमिकों को बंधक बनाए जाने का मामला संज्ञान में आने पर जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद में जांजगीर-चांपा के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मामले की जांच और बंधक श्रमिकों को आवश्यक मदद पहुंचाने की कार्रवाई की है. जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा और जिला प्रशासन बडगाम (श्रीनगर) की संयुक्त पहल से वहां काम न करने के इच्छुक श्रमिकों को वापस लाने की पहल शुरू कर दी गई है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल्द कार्रवाई करने के लिए दिए निर्देश
जिला जांजगीर-चांपा और जिला-सक्ती (छ.ग) के लगभग 60-65 श्रमिक जम्मू कश्मीर के डोंगारगांव चुटरू, जिला-बडगाम (श्रीनगर) के ईट भट्ठे में अधिक रुपये कमाने लिए गए हुए थे और श्रमिकों को भट्ठा मालिक/जमीदार द्वारा मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए.

Bijapur news: रंग ला रही सरकार की मुहीम, 17 सालों बाद नक्सलगढ़ के इन गांवों के स्कूलों में फिर से सुनाई दी 'अ आ इ ई की गूंज'

छत्तीसगढ़ प्रशासन ने श्रीनगर के प्रशासन से की बात
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा बडगाम (श्रीनगर) के प्रशासन से सम्पर्क किया गया और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया. जिला प्रशासन बडगाम द्वारा एक संयुक्त टीम जिसमें प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट, सहायक श्रम आयुक्त और क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन की बनाई गई. इस संयुक्त टीम के द्वारा शिकायत पर 13 सितंबर 2022 को जांच की गई और जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया. संयुक्त टीम के प्रतिवेदन अनुसार श्रमिक बंधक नहीं थे. स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहे थे. पैसों को लेकर कुछ विवाद अवश्य था जिसका प्रशासन के हस्तक्षेप से समाधान करा दिया गया है. 25-30 श्रमिक अपने राज्य वापस जाना चाहते है. पंचनामा तैयार कर श्रमिकों को गृह राज्य छत्तीसगढ़ भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

प्रशासन ने की अपील
जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि ज्यादा मजदूरी पाने की लालसा में अन्य राज्यों में जाने के बजाय स्थानीय स्तर पर रोजगार व्यवसाय से जुड़कर आजीविका का साधन प्राप्त करें. स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है.

Janjgir-Champa: छत्तीसगढ़ के 20 परिवार जम्मू कश्मीर में बने बंधक, जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन से परिजनों ने लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget