एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तीन साल में रोपे गए 83 लाख से ज्यादा पौधे, वन मंत्री ने बताये हरियाली प्रसार योजना के फायदे

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में पिछले तीन साल में 83 लाख से ज्यादा पौधे रोपे गए हैं. इससे सात हजार चार सौ हेक्टेयर रकबा हरियाली बढ़ने का दावा किया गया है.

Chhattisgarh: देश में छत्तीसगढ़ हरियाली वाले राज्यों में से एक माना जाता है. अब यहां हरियाली को और बढ़ाने के प्रयास जारी हैं. राज्य में बीते तीन साल में 83 लाख से ज्यादा पौधे रोपे गए हैं. राज्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित 'हरियाली प्रसार' योजना के अंतर्गत तीन वर्षों के वर्षा काल 2019, 2020 और 2021 में 83 लाख 31 हजार पौधों का रोपण किया गया है.

इससे सात हजार चार सौ हेक्टेयर रकबा हरियाली का बढ़ने का दावा किया गया है. लाभार्थियों और किसानों की ओर से पौधों की बढ़ती मांग को देखते हुए बढ़ोतरी कर वर्ष 2022-23 में इस योजना के अंतर्गत वन क्षेत्रों के अलावा किसानों की भूमि पर रोपण के लिए बजट में 17 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है.

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि हरियाली प्रसार योजना पर्यावरण सुधार सहित भूमि के विकास और लोगों की आय में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है.

हरियाली प्रसार योजना में किसानों की स्वयं की जमीन पर कृषि वानिकी को प्रोत्साहित करने और हरियाली को बढ़ाए जाने के लिए विभाग द्वारा प्रति लाभार्थी पचास से पांच हजार तक न केवल पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं, बल्कि उसकी देखरेख के लिए अनुदान के रूप में आंशिक राशि भी उपलब्ध कराई जाती है. इससे किसानों को लगभग तीस हजार रुपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष का लाभ अर्जित हो सकेगा.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 114 नए कोरोना केस, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को किया अलर्ट

हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत रोपे गए ये पौधे

प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में 30 लाख 95 हजार पौधों का रोपण किया गया है. इससे 13 हजार 651 लाभार्थियों को फायदा पहुंचा है.

हरियाली प्रसार योजना के तहत वर्ष 2019-20 में एक हजार 600 हेक्टेयर रकबा में 18 लाख 56 हजार और वर्ष 2020-21 में तीन हजार हेक्टेयर रकबा में 33 लाख 80 हजार पौधों का रोपण हुआ. इनमें वर्ष 2019-20 में 10,497 और वर्ष 2020-21 में 20,016 लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं. बताया गया है कि हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत सागौन, बांस, खम्हार, आंवला, शीशम, चंदन, मीलिया डुबिया, क्लोनल नीलगिरी, टिशू कल्चर बांस, टिशू कल्चर सागौन, आम, कटहल, मुनगा, सीताफल और अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Surguja News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कुलपति का पद मिला लेकिन कुर्सी नहीं, विवाद से छात्रों की बढ़ी ये परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget