एक्सप्लोरर

Ram Mandir Darshan: बस्तर से 1120 लोग आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना, रामलला के दर्शन को लेकर भक्तों में उत्साह

Ayodhya Ram Mandir: रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे से देश दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जारी है. छत्तीसगढ़ से भी यात्री रामलला के दर्शन के लिए निकल चुके हैं.

Bastar News: भगवान प्रभु श्री राम ने अपने वनवास काल के दौरान छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य क्षेत्र बस्तर भी पहुंचे हुए थे. यही वजह है कि इस वनांचल भूमि के सभी आदिवासी भगवान राम के परम भक्त हैं. राज्य सरकार द्वारा किए गए चुनावी वादे के अनुसार, आदिवासी अंचल के ग्रामीण रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में बने भव्य और दिव्य मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं. आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर से भी 1120 श्रद्धालु बुधवार (6 मार्च) की देर शाम को आस्था स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए.

जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव ने भगवा ध्वज लहरा कर श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जाने वाली विशेष ट्रेन को रवाना किया. इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भगवान श्री राम के जयकारों वातावरण भक्तिमय हो गया. बस्तर के सभी नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर जिले से सभी श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना किया गया. बस्तर से भी अयोध्या धाम जाने के लिए श्रद्धालु उत्साहित दिखे. 

बस्तर 1120 श्रद्धालु हुए अयोध्या के लिए रवाना
अयोध्या धाम जाने वाले सभी श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया. प्रतीकात्मक रुप में अयोध्या धाम तीर्थ जाने वाली बुजुर्ग दंपति का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पैर धुलवाया और फूलों की माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बताया कि आस्था स्पेशल ट्रेन में बस्तर संभाग के जगदलपुर, कोण्डागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा और सुकमा से श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुये. किरण देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां की जनता को शासकीय खर्च पर प्रभु श्री रामलला का दर्शन कराने की व्यवस्था की गयी है. 

किरण देव के मुताबिक, श्री रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को छत्तीसगढ़ से अयोध्या ले जाने के साथ-साथ वहां ठहरने, मंदिर दर्शन करने के साथ नाश्ते और भोजन की भी व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षाकर्मी और चिकित्सकों के दल को भी साथ भेजा गया है. बस्तर संभाग के पांच जिलों के 1120 श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या भेजा गया है. 

 रामलला के दर्शन पर आएगा खर्च
इधर बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से ही वे काफी उत्साहित थे और अब दर्शन के लिए जा रहे हैं. इन श्रद्धालुओं में ऐसे भी कई परिवार हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, ऐसे में राज्य सरकार की ओर से मात्र 1840 रुपये में अयोध्या में भगवान राम के दर्शन और रुकने की व्यवस्था के साथ भोजन की भी पूरी व्यवस्था सरकार की ओर से की गई है.

जानकारी के मुताबिक, बस्तर के सभी जिले वासियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आगे भी ऐसे ही स्पेशल ट्रेन को संचालित किए जाने की योजना है. जिससे बस्तर के आदिवासी अंचल के सभी ग्रामीण और जगदलपुर वासी अयोध्या स्थित रामलला के भव्य और दिव्य मंदिर का दर्शन कर सकें.

ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में PDS सिस्टम का बुरा हाल, फ्री चावल पाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget