एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: भूख लगने पर खेत में घुसा हाथियों का जोड़ा, इलेक्ट्रिक फेंसिंग की चपेट में आने से एक की दर्दनाक मौत

Raigarh Elephant News: रायगढ़ में एक हाथी मौत से वन विभाग सकते में आ गया है. फिलहाल हाथी के लाश का पोस्टमार्टम कर मौत की वजहों का पता लगाया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा जांच के बाद हकीकत सामने आयेगी.

Raigarh Elephant Death Case: हाथियों के कब्रगाह में तब्दील हो चुके रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में पिछले डेढ़ से दो साल में 8 से 10 हाथियों की मौत हो चुकी है. शनिवार (9 सितंबर) की रात एक नर हाथी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दो हाथी भूख लगने पर ग्राम मेढरमार के एक खेत में घुस गये. इसी दौरान एक हाथी खेत में लगे बिजली के फेंसिंग तारों की जद में आ गया. विभागीय जानकारी अनुसार हाथी का पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी के मौत का खुलासा हो पायेगा. 

गौरतलब है कि धरमजयगढ़ वन मंडल के ग्राम मेढरमार में उस समय हडकंप मच गया, जब आधी रात को ट्रेकर दल को ट्रेकिंग के दौरान एक किसान के खेत में नर हाथी की लाश मिली. इस घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को मिलने पर तत्काल डीएफओ अभिषेक जोगावत सहित एसडीओ बालगोविंद साहू पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये. अधिकारियों ने मौके से हाथी के शव को कब्जे में जांच शुरू कर दी. हाथी के शरीर पर बिजली का करंट लगने की वजह अनगिनत निशान पाये गये हैं.

पोस्टमार्टम के बाद हाथी के शव को दफनाया

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाथी की मौत शायद इलेक्ट्रिक फेंसिंग से हुई है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हाथी के मौत की सही वजह सामने आयेगी. विभागीय सूत्रों की मानें तो वन विभाग ने ग्राम मेढरमार में ही हाथी का पोस्टमार्टम करा कर शव को दफन कर दिया है. खास बात यह है कि जिस ग्रामीण के खेत में हाथी की लाश बरामद किया गया है, उसके अगल बगल दो किसानों के खेत हैं. इसे लेकर विभाग भी असमंजस में है. इसमें जांच और पूछताछ के बाद ही हाथी की मौत का खुलासा होगा.

'मौत के वजह की नहीं हुई है पुष्टि'

हाथी का लाश जिस खेत में मिला है, उसके मालिक का नाम देवसिंह राठिया है. देवसिंह राठिया के खेत के बगल में एक दूसरे किसान का भी खेत है. यही वजह है कि संबंधित विभाग जांच और पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा होने की बात कर रहा है. विभाग के अनुसार ग्राम मेढरमार में दो हाथियों का जोड़ा विचरण कर रहा था. इन्हीं हाथियों में से एक की करंट लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. करंट लगने से मौत हुई है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि हाथी के पूरे शरीर पर करंट लगने से बने घाव के निशान हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget