एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बोले सीएम बघेल, 'ISRO के वैज्ञानिकों ने देश को दिया गौरव...'

Chandrayaan-3 Moon Landing Live: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने चंद्रयान-3 के मून पर सफल लैंडिंग करने पर इसरो को बधाई दी है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है. राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बघेल ने कहा, ‘‘हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है.''

जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ निवासियों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी. वहीं, सीएम बघेल ने ‘एक्स’ पर  भी पोस्ट किया. उन्होंने लिखा,  ‘‘अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने आज एक नया आयाम स्थापित कर लिया है, ‘मिशन चंद्रयान-3’ की सफलता हम सभी के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण हैं. इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों एवं सदस्यों को इस सफलता पर अशेष शुभकामनाएं, आज आप सभी ने हम सभी देशवासियों को गौरव का पल दिया है. आप सबको देश का सलाम!''

देश का मान-सम्मान बढ़ाते रहें- टीएस सिंह देव
उधर, डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने टीवी पर चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देखी. इसके बाद उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों के नाम एक वीडियो संदेश भी जारी किया है. उन्होंने इस वीडियो में कहा, ''हमारे वैज्ञानिकों ने भारत का सिर पूरे विश्व में बहुत ऊंचा कर दिया है. सभी वैज्ञानिकों बहुत-बहुत बधाई और साधूवाद. इसी तरह देश के मान और सम्मान को बढ़ाने के लिए विज्ञान को आगे ले जाने के लिए, देश का गौरव अंतरराष्ट्रीय पटल पर बढ़ाते रहें.'' वहीं, राज्य के संसदीय कार्य़ मंत्री रविंद्र चौबे ने भी भारत की इस सफलता पर ट्वीट किया. 

देता न दशमलव भारत तो...
रविंद्र चौबे ने लिखा, ''देता न दशमलव भारत तो, यूं चांद पे जाना मुश्किल था. धरती और चांद की दूरी का अंदाजा लगाना मुश्किल था. गर्व है! हम चांद पर पहुंच गए. पूरे देशवासियों और इसरो को बधाई और शुभकामनाएं. इस अभियान को सफल बनाने वाले सभी वैज्ञानिकों को बधाई व सादर आभार.''

ये भी पढ़ें-  Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 मिशन में छत्तीसगढ़ के इस बेटे का भी योगदान, परिवार में जश्न का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget