एक्सप्लोरर

Road Accident in Chhattisgargh: यूपी से बिलासपुर जा रही यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 मासूमों की गई जान, बचाव कार्य जारी

UP से बिलासपुर जा रही सवारियों से भरी बस का कुकदूर थाना के पोलमी गांव के पास बड़ा हादसा हो गया और बस खाई में गिर गई. इस घटना में दो मासूमों की जान चली गई.

Bus Accident in Chhattisgarh:  उत्तर प्रदेश के बिलासपुर जा रही है 55 सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 25 फीट खाई में गिर गई. इस हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई. वही 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य अमला घटनास्थल पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया है. इस दुर्घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दो मासूमो की हुई मौत
ये हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी गांव के पास हुआ है बस में दबने से दो मासूमों को मौत हो गई है. बस में सवार अधिकतर लोग बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं. और मजदूरी करने के लिए यूपी गए हुए थे. सभी मजदूर किराए की बस करके यूपी से बिलासपुर आ रहे थे. तभी बस अनियंत्रित होकर पोलमी के पास 25 फीट गहरी खाई में गिर गई.

तेज रफ्तार बना हादसे का कारण
मृतकों में एक ओडिसा के नवापारा की रहने वाली सिमर माझी है जो कि 3 साल की है. जबकि दुसरी महासमुन्द जिला के पिथौरा के रहने वाली रागनी साहू है जो कि 9 साल की है. बस उत्तरप्रदेश से बिलासपुर की ओर जा रही थी.-कुकदूर थाना पुलिस घायलो को 108 की मदद से कुकदूर के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपको बता दे कि इस मार्ग में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके है. सप्ताह भर पहले भी यात्री बस अनियंत्रित होकर घाट के डिवाइडर से टकरा गई थी जिससे 20 यात्री घायल हो गए थे. हादसा का मुख्य कारण बस का तेज रफ्तार होना था. घटना के बस से ड्राइवर फरार हो गया. कुकदूर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सीएम ने राहत कार्य के दिये निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घायलों के इलाज के लिए त्वरित उपचार करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने पोलमी के पास बस पलटने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को वहाँ प्रभावितों लोगो को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.  उन्होंने घायल लोगों को त्वरित उपचार के भी निर्देश दिए. यह घटना कवर्धा जिले के पथरिया विकासखंड के अंतर्गत पोलमी के पास आगरपानी मोड़ पर हुई है.

यह भी पढ़ें:

Janjgir-Champa News: अवैध कोल डिपो पर खनिज विभाग की दबिश, 40 लाख का कोयला जब्त, दो के खिलाफ FIR

TS Singh Deo Corona positive: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव तीसरी बार हुए कोरोना संक्रमित, खुद दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget