एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Budget: छत्तीसगढ़ के बजट में कृषि पर विशेष फोकस, जानिए कहां-कहां कितनी रकम होगी खर्च

Chhattisgarh Agriculture Budget: बजट में छत्तीसगढ़ के गन्ना उत्पादक को बढ़ावा देने के लिए गन्ना उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए 60 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

Chhattisgarh Budget 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने राज्य सरकार का एक लाख 21 हजार 500 करोड़ बजट (Budget) पेश किया है. इसमें कृषि क्षेत्र (Agriculture Sector) को विशेष महत्व दिया गया है. बजट में कृषि विभाग को स्कूल शिक्षा और पंचायत ग्रामीण विभाग के बाद तीसरा महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है. अकेले कृषि विभाग के लिए 10 हजार 70 करोड़ रुपये का प्रावधान है.

26 लाख से अधिक किसानों को होगा लाभ 
साल 2023-24 के पेश किये गए बजट में कृषि के अलावा अन्य क्षेत्रों के लिए 23 हजार 215 करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान किया गया है. यह कुल बजट का 19.11 प्रतिशत है. इसमें पिछले चार वर्षों में लगातार कृषि क्षेत्र में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए 6 हजार 800 करोड़ की राशि का प्रावधान है. इससे 26 लाख 41 हजार किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

गन्ना उत्पादकों के लिए इतने करोड़ का प्रावधान
बजट में छत्तीसगढ़ के गन्ना उत्पादक को बढ़ावा देने के लिए गन्ना उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए 60 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. जिला राजनांदगांव के ग्राम आलीवारा और सरगुजा जिले के ग्राम केवरा में किसान सुविधा केन्द्र की स्थापना की जाएगी. यहां पर किसानों को आवश्यक सुविधाएं और सलाह प्रदान की जाएगी. 

गोधन न्याय योजना के लिए प्रावधान
छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के तहत चलाई जा रहीं गौठानों की बात की जाए तो 50 प्रतिशत गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं. इस बजट में गौठान समिति के अध्यक्ष को 750 रुपये और सदस्य को 500 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाने की घोषणा की गई है. इससे अन्य गौठान स्वावलंबी होने के लिए प्रेरित होंगे. गोधन न्याय योजना के लिए 175 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

मछली पालन को लेकर किया गया यह ऐलान
बजट में मछली पालन को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ में तीन मछली पालन केंद्र और हैचरी खोलने का प्रावधान किया गया है. मछली पालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को एक अलग पहचान मिली है. बजट के अनुसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम किकिरमेटा, जिला सुकमा के ग्राम दुब्बाटोटा और बालोद में तीन मछली पालन केंद्र और हैचरी की स्थापना करने का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा सिंचाई योजनाओं के लिए वर्ष 2023-24 के बजट में वृहद सिंचाई योजना के 218, मध्यम सिंचाई योजना के 75, लघु सिंचाई योजना के 840, एनीकट-स्टॉप डैम के 598 और बाढ़ नियंत्रण संबंधी 256 नवीन कार्यों के लिए प्रावधान किया गया है.

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: सुकमा में CRPF-STF जवानों पर अटैक, मुठभेड़ में 2 जवान घायल; नक्सलियों को भी भारी नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget