एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: गोवा में अय्याशी करते दबोचा गया चोर, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार के घर लगाई थी 3 करोड़ की सेंध

Chhattisgarh News: दुर्ग में पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार पंकज राठी के घर हुई चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

Durg Latest News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाई प्रोफाइल चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने इस चोर के पास से चोरी के 3 किलो सोना और 15 चांदी के जेवरात और नगदी समेत लगभग 3 करोड़ का माल बरामद किया है. वह नागपुर का शातिर चोर बताया जा रहा है. इतना ही नहीं चोर 12 साल चोरी के मामले में जेल की हवा भी खा चुका है. इस चोर अकेले ही दुर्ग में हाईप्रोफाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद गोवा में जाकर अय्याशी कर रहा था. जिसे दुर्ग पुलिस ने गोवा से ही धर दबोचा है.

चोरी के पैसे से शातिर चोर गोवा में कर रहा था अय्याशी

दरअसल दुर्ग में पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार पंकज राठी के घर हुई चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. करीब 6 दिन पहले हुई इस चोरी में पुलिस ने एक शातिर चोर को गोवा से गिरफ्तार किया है. दुर्ग में चोरी कर आरोपी गोवा में अय्यासी कर रहा था. दुर्ग पुलिस ने इस शातिर चोर को पकड़ने के लिए 5000 किलोमीटर का सफर तय किया और इस चोर को गोवा में चोरी के पैसों से अय्याशी करते हुए धर दबोचा है. पुलिस ने इस चोर के पास से करोड़ों रुपए के सोना, चांदी के जेवरात समेत नगदी बरामद किया है.

अकेले ही इस शातिर चोर ने दुर्ग में की थी करोड़ों की चोरी

आपको बता दें कि आदर्श नगर दुर्ग निवासी पंकज राठी के घर 6 फरवरी को चोरी हुई थी. पंकज राठी, पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार हैं. वे 5 फरवरी बृजमोहन अग्रवाल की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए रायपुर गए थे. कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सोमवार की रात को वापस लौटे तो उन्हें अपने घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला. अंदर जाकर देखा तो आलमारियां भी खुली हुई थी. सारा सामान बिखरा हुआ था. चेक करने पर आलमारी में रखे 10 लाख रुपये नकद, डेढ़ किलो सोने के जेवर और 15 किलो चांदी के जेवर नहीं थे. इस मामले में पद्मनाभपुर चौकी में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई थी.

पुलिस ने शातिर चोर से 3 किलो सोना 15 किलो चांदी और लाखों के नगदी किया बरामद

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपियों से पुलिस ने 100 फीसदी रिकवरी की है. पुलिस ने 3 किलो सोना, 15 किलो से ज्यादा चांदी और 6 लाख कैश बरामद किया है. चोरी के मास्टर माइंड से दुर्ग व आसपास के क्षेत्र में और भी चोरियों का खुलासा हो सकता है. अनुमान है कि इन चोरों ने 40 से ज्यादा चोरियां की हैं और दुर्ग भिलाई में 4-5 चोरियों में इनकी भूमिका है. दुर्ग पुलिस ने इस शातिर चोर को पकड़ने के लिए 5000 किलोमीटर का सफर किया और इस शातिर चोर को गोवा से गिरफ्तार किया है. इस मामले में रिकॉर्ड टाइम में एएसपी संजय ध्रुव, सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर, एसीसीयू प्रभारी संतोष मिश्रा, पद्मनाभपुर प्रभारी राजीव की टीम ने चोरो को पकड़ा है.

इसे भी पढ़ें:

रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में 10 हजार से ज्यादा नेताओं के जुटने की संभावना, पार्टी के लिए क्यों अहम है यह सम्मेलन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget