एक्सप्लोरर

Kiran Deo Singh: कौन हैं किरण देव सिंह? जिन्हें लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बनाया छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष

Kiran Deo Singh in News: किरण देव सिंह बस्तर की एकमात्र अनारक्षित सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं. वह पहली बार विधायक चुने गए हैं. उन्हें बीजेपी ने आम चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

Chhattisgarh News: बीजेपी ने किरण देव सिंह (Kiran Deo Singh) को छत्तीसगढ़ में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. किरण देव पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं. वह जगदलपुर (Jagdalpur) सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. किरण देव ने अरुण साव (Arun Sao) का स्थान लिया है जिन्हें बीजेपी ने डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी है.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया.आइए जानते हैं कौन हैं किरण देव जिसपर बीजेपी ने भरोसा जताया है. 

करीब एक साल के भीतर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने तीन प्रदेश अध्यक्ष को देखा है. वर्तमान सीएम विष्णु देव साय ने अगस्त 2022 में यह पद छोड़ा था जिसके बाद मौजूदा डिप्टी सीएम अरुण साव को तब यह जिम्मेदारी दी गई थी. अब अरुण साव के सरकार में शामिल होने के बाद यह जिम्मेदारी अब किरण देव सिंह को दी गई है. किरण देव सिंह तत्काल प्रभाव से प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. 

भाययुमो के कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर

किरण देव जगदलपुर से विधायक हैं. जगदलपुर बस्तर संभाग की 12 सीटों में से एक है. यह संभाग की एकमात्र सीट है जो कि अनारक्षित है. किरण सिंह देव इससे पहले जगदलपुर नगरनिगम के महापौर रह चुके हैं. 2009 में नगरीय निकाय चुनाव में किरण देव कांग्रेस के उमाशंकर शुक्ल को 27 हजार मतों के अंतर से चुनाव जीतकर महापौर बने थे. वहीं, विधानसभा चुनाव  किरण देव सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी जतिन जायसवाल को 29 हजार 834 मतों के अंतर से मात दी थी. जगदलपुर के रहने वाले किरण देव पिछले 30 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं. भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी. बाद में उन्हें भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बनने और उसके बाद बस्तर के बीजेपी जिला अध्यक्ष बनने का भी अवसर मिला. प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जगदलपुर समेत पूरे बस्तर संभाग में बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.

पेश से वकील हैं किरण देव सिंह
 61 वर्षीय किरण देव जमींदार परिवार से तालुकात रखते हैं. किरण देव पेशे से अधिवक्ता भी हैं. किरण देव ने 1985 में बीएससी की डिग्री के लेने के बाद 1989 में एलएलबी किया और फिर वकालत शुरू की. किरण सिंह देव खेती-किसानी भी करते हैं. वहीं, उनकी पत्नी रीना सिंह देव शासकीय शिक्षिका है. किरण देव की छवि साफ-सुथरी है. उनपर किसी भी तरह का कोई अपराधिक मामला नहीं है.

ये भी पढ़ें-  Congress MPs Suspended: बस्तर से कांग्रेस सांसद दीपक बैज लोकसभा से सस्पेंड, लगातार जारी है कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget