एक्सप्लोरर

Congress MPs Suspended: बस्तर से कांग्रेस सांसद दीपक बैज लोकसभा से सस्पेंड, लगातार जारी है कार्रवाई

Deepak Baij Suspended: छत्तीसगढ़ के बस्तर से कांग्रेस सांसद दीपक बैज भी विपक्ष के उन सांसदों में शामिल हो गए हैं जिन्हें सदन की कार्यवाही में व्यवधान पैदा करने के आरोप लगाकर सस्पेंड कर दिया गया है.

Chhattisgarh News: संसद भवन में विपक्षी सांसदों के निलंबन का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा है. कांग्रेस (Congress) के तीन सांसदों को लोकसभा से निलंबित किया गया है जिनमें दीपक बैज (Deepak Baij) भी शामिल हैं जो कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. दीपक बैज छत्तीसगढ़ की बस्तर (Bastar) सीट से सांसद हैं. दीपक बैज के अलावा नकुलनाथ और डीके सुरेश को सस्पेंड किया गया है. अब तक निलंबित सांसदों की संख्या 146 हो गई है. संसद की कार्यवाही में बाधा पैदा करने के आरोप लगाते हुए इन्हें सस्पेंड किया गया है. 

संसद के शीतकालीन सत्र में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है. 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी के दिन लोकसभा की सुरक्षा में चूक देखने को मिली जब विजिटर गैलरी में मौजूद दो लोग हॉल में कूद गए थे. हालांकि सांसदों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. संसद की सुरक्षा में हुई इस चूक के मामले में विपक्षी पार्टियां गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग कर रही है. वहीं, इसके अगले ही दिन यानी 14 दिसंबर से सांसदों के निलंबन का सिलिसिला शुरू हो गया. 

सुरक्षा में चूक, सांसदों का निलंबन 
उधर, निलंबित सांसदों ने संसद के परिसर की सीढ़ियों पर बैठकर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करना विवादों में बना हुआ है. इस मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी सत्तारूढ़ पार्टी घेर रही है. खुद जगदीप धनखड़ ने इस मिमिक्री को अपमानजनक करार देते हुए कहा था कि मेरा मजाक उड़ाइए लेकिन मेरे पद का मजाक उड़ाना उचित नहीं.

धनखड़ की मिमिक्री, हंगामे भरा रहा अब तक का सत्र
वहीं, सत्तारूढ़ बीजेपी ने धनखड़ के समर्थन में प्रश्नकाल के दौरान एक घंटे खड़े रहकर कार्यवाही में शामिल होने का फैसला किया था.  वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मिमिक्री मामले में उपराष्ट्रपति धनखड़ को फोन किया था. संसद की इस घटना की निंदा करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी 'एक्स' पर एक पोस्ट लिखा था. उधर, संसद में चल रहे हंगामे के बीच गुरुवार को राज्यसभा में टेलीकम्युनिकेशन बिल 2023 को पारित कर दिया गया है. बता दें कि संसद का सत्र 22 दिसंबर को समाप्त हो रहा है.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh: किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए अध्यक्ष नियुक्त, अरुण साव की जगह लेंगे

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget