एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: बिलासपुर में बीजेपी की महतारी हुंकार रैली आज, रायपुर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर में बीजेपी की महतारी में हुंकार रैली है. इस रैली के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर पहुंच गई हैं. बीजेपी इस रैली की तैयारियों में एक महीने से जुटी है.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज बीजेपी की महतारी हुंकार रैली है. इसका नेतृत्व करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर पहुंच गई हैं. इस दौरान बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ में स्वागत किया है. रायपुर एयरपोर्ट पर स्मृति ईरानी ने मीडिया से दूरी बनाई. वो सीधे बिलासपुर किए रवाना हो गई हैं. 

स्मृति ईरानी ने मीडिया से बनाई दूरी

दरअसल बिलासपुर में बीजेपी के महतारी हुंकार रैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह 8:45 बजे स्मृति ईरानी रायपुर पहुंच गई है. बीजेपी के कार्यकर्ता उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस मौके पर मीडिया भी पहुंची थी. जब स्मृति ईरानी एयरपोर्ट से निकली तब मीडिया ने उनको आवाज दी. लेकिन वो मीडिया को हाथ जोड़कर आगे बढ़ गईं.  वो अपनी गाड़ी में बीजेपी कार्यालय में होने वाली बैठक के लिए रवाना हो गई. बताया गया है कि बीजेपी कार्यालय से स्मृति ईरानी सीधे बिलासपुर के लिए रवाना होंगी. उन्हें 110 किलोमीटर का सफर तय करना है, और महतारी हुंकार रैली में शामिल होना है. इसलिए वो जल्दी चली गईं.

इसलिए हो रहा है प्रदर्शन
बीजेपी राज्य सरकार को घेरने के लिए बिलासपुर में एक महीने से महतारी हुंकार रैली की तैयारी में जुटी है. सांसद सरोज पांडे ने दावा किया है कि 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाई जा रही है. वहीं इस आंदोलन ने आधी आबादी को साधने की कोशिश होगी. क्योंकि शराबबंदी,महिलाओं पर बढ़ते अपराध और महिलाओं की बेरोजगारी के संबध में बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है. स्मृति ईरानी आज दोपहर 1:30 बजे बिलासपुर के पटेल मैदान जगमल चौक से महतारी हुंकार रैली का नेतृत्व करेंगी. वो नेहरू चौक में भी सभा को संबोधित करेंगी.

सीएम ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पूछा सवाल
बीजेपी के शराबबंदी के लिए महतारी हुंकार रैली पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ दिन पहले रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सावल पूछा था. सीएम ने कहा था कि मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता ही शराबबंदी की मांग कर रहे हैं. शराब के साथ साथ जो अन्य हजारों करोड़ रुपए का सूखा नशा है, जिस की सप्लाई मुंद्रा पोर्ट से हो रही है. उस पर कार्यवाई करवाएंगे क्या? समृति ईरानी को बताना चाहिए कि उस पर क्या कार्यवाही की जा रही है. उनके सारे मंत्री तो आ रहे हैं उनका भी स्वागत है.

Chhattisgarh: आरक्षण में कटौती से आदिवासी समाज नाराज, कहा- 'रिजर्वेशन नहीं तो वोट नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget