एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: BJP नेता केदार कश्यप बोले- 'मंत्री कवासी लखमा ने नाच-गान में बिता दिए 4 साल, जनता से मांगें मांफी'

बीजेपी नेता ने सरकार मंत्री पर विकास के नाम पर आदिवासियों को धोखा देने का आरोप लगाया. मंत्री लखमा ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पाने के लिए राहुल गांधी से माफी मांगने की बात कही थी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) को लेकर एक बार फिर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और राज्य के पूर्व मंत्री केदार कश्यप (Kedar Kashyap) ने बड़ा बयान दिया. केदार कश्यप ने कहा कि मंत्री कवासी लखमा को पैर छूकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता से मांफी मांगनी चाहिए. क्योंकि अपने इस कार्यकाल के पूरे 4 साल कवासी लखमा ने नाच-गाना में बिता दिया. उनके ही विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों आदिवासी बेमौत मारे जा रहे हैं, लेकिन मंत्री केवल नाच गाना ही कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मंत्री विकास के नाम पर आदिवासियों को धोखा दे रहे हैं. इन 4 सालों में उनके विधानसभा में माफियाओं का राज बढ़ गया है.

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने आगे कहा कि यही नहीं सरकारी चावल की भी जमकर तस्करी हो रही है. सैकड़ों ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर आंदोलन में बैठने को मजबूर हैं. साथ ही उनके विधानसभा क्षेत्र में तेजी से धर्मांतरण भी हो रहा है, लेकिन मंत्री कवासी लखमा छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगना  छोड़ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पाने के लिए राहुल गांधी से माफी मांगने की बात कह रहे हैं. 

आदिवासी ग्रामीण धरने पर बैठने को मजबूर

जगदलपुर के बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केदार कश्यप ने बस्तर संभाग में राज्य सरकार के नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि विकास के नाम पर कांग्रेस की सरकार आदिवासियों से छलावा कर रही है. छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ-साथ बस्तर संभाग में भी माफियाओं का राज बढ़ गया है और जमकर लूट-खसूट जारी है. मंत्री कवासी लखमा के विधानसभा क्षेत्र में ही तेंदूपत्ता के लिए यहां के आदिवासी ग्रामीण धरने पर बैठने को मजबूर हुए. स्वास्थ्य सुविधा नहीं पहुंच पाने की वजह से कई ग्रामीणों की जान चली गयी. कई निर्दोष ग्रामीणों की हत्या हो गई, लेकिन मंत्री कवासी लखमा को ग्रामीणों की समस्या दिखाई नहीं दे रही है और बड़े-बड़े विकास के दावे कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh: 'कर्मचारियों के पेंशन के रुपये डूबने का खतरा', Adani ग्रुप के शेयर गिरने पर CM भूपेश बघेल का BJP पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget