एक्सप्लोरर

Bilaspur News: महिला ने शादी के तीन साल बाद फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में पति को लेकर लिखी ये बात, अब FIR

Bilaspur Police: बिलासपुर में शारीरिक सुख नहीं मिलने पर एक महिला ने मौत का रास्ता चुन लिया. महिला ने शादी के तीन साल बाद फांसी लगाकर जान दे दी. इस मामले में अब पति के ऊपर केस दर्ज किया गया है.

Bilaspur Suicide News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला की खुदकुशी मामले में पुलिस ने ढाई साल बाद मृतिका के पति को गिरफ्तार किया है. पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस लगा है. महिला को शादी के तीन साल बाद किसी तरह का शारीरिक सुख नहीं मिल रहा था और उसके बच्चे भी नहीं थे, जिससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली थी. पुलिस ने महिला से मिले सुसाइड नोट की जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया है. मामला चकरभाठा थाना इलाके का है. 

कब की थी खुदकुशी?
दरअसल, हिर्री माइंस के सीआईएसएफ कैंप निवासी पूजा यादव (25 वर्ष) पति नागेंद्र यादव ने 21 सितंबर 2021 को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. चकरभाठा पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही थी. घटना के दूसरे दिन पुलिस ने 22 सितंबर को पूजा के कमरे की जांच की तब एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने खुदकुशी के लिए अपने पति को जिम्मेदार ठहराया था. उसने लिखा था कि शादी के बाद भी उसे पति से शारीरिक सुख नहीं मिल रहा था और उसके बच्चे भी नहीं थे. इससे प्रताड़ित होकर वह खुदकुशी कर रही है.

महिला ने लिखा था सुसाइड नोट
प्रारंभिक जांच में सुराग मिलने के बाद पुलिस ने महिला के सुसाइड नोट को जांच कराने के लिए रायपुर हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा था, जिसकी रिपोर्ट में पता चला कि सुसाइड नोट पूजा ने ही लिखा है. पता चला कि पूजा की शादी करीब तीन साल पहले नागेंद्र से हुई थी. इसके बाद भी वह किसी भी तरह की वैवाहिक सुख से वंचित थी. पुलिस के अनुसार पति के किसी प्रकार के शारीरिक सुख नहीं दे पाने के कारण उसने प्रताड़ित होकर खुदकुशी कर ली. यही वजह है कि पुलिस ने मृतिका पूजा के पति नागेंद्र यादव के खिलाफ धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है.

आरोपी पति गिरफ्तार
बता दें कि, महिला ने करीब ढाई साल पहले सितंबर 2021 में आत्महत्या की थी, तब से पुलिस इस केस की जांच कर रही थी. पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच रिपोर्ट आने में समय लगा, जिसके कारण जांच और एफआईआर दर्ज करने में देरी हुआ. इधर, पुलिस अधिकारियों ने मर्ग मामलों की समीक्षा की, तब पता चला कि यह फाइल दबी हुई थी. पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद अब केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: सरकारी प्लेन के लिए पायलट की कमी, किराए के विमान पर उड़ रहे VIP, खर्चा जानकर उड़ जाएंगे होश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget