एक्सप्लोरर

Passport Verification: क्या आप भी पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए लगा रहे थानों के चक्कर? मिलने वाला है इससे छुटकारा

Chhattisgarh: बिलासपुर रेंज आईजी ने सभी थानों में एम- पासपोर्ट की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए. अब ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन का सत्यापन भी थानों को 15 दिनों के भीतर पूरा करना होगा.

Chhattisgarh Passport Verification News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेंज में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों को अब पुलिस वेरिफिकेशन के लिए थानों का चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. रेंज के सभी थानों में अब एम- पासपोर्ट की सुविधा मिलेगी. आईजी ने रेंज के सभी थानों में एम-पासपोर्ट की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए. यही नहीं ऑनलाइन और ऑफलाइन मिले आवेदन का सत्यापन भी थानों को 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा.

पासपोर्ट बनवाने के दौरान पुलिस वेरिफिकेशन में लोगों को होने वाली परेशानी और जटिलता को देखते हुए प्रक्रिया को सरल करने और लोगों इसका लाभ देने की कवायद की जा रही है. इसी कड़ी में बिलासपुर रेंज में एम- पासपोर्ट की सुविधा को सरलीकृत करने बड़ा निर्णय लिया गया. पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों को अब पुलिस वेरिफिकेशन के लिए थानों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. रेंज के सभी थानों में अब एम- पासपोर्ट की सुविधा मिलेगी. आईजी ने रेंज के सभी थानों में एम- पासपोर्ट की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए.

15 दिनों में हो जाएगा पासपोर्ट वेरिफिकेशन

पहले रेंज के तीन जिलों कोरबा, बिलासपुर और रायगढ़ के केवल 9 थानों में ही एम पासपोर्ट की सुविधा मिल रही थी. इस निर्देश के साथ ही रेंज के सभी 6 जिलों के थानों में एम पासपोर्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी. पहले चरण में बिलासपुर जिले के सभी थानों से एम- पासपोर्ट की सुविधा शुरू की जा रही है. इसके लिए थानावार कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर काम शुरू करने निर्देशित किया गया. यही नहीं ऑनलाइन और ऑफलाइन मिले आवेदन का सत्यापन भी थानों को 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा. विशेष तौर पर तय समयावधि में पासपोर्ट वेरिफिकेशन का कार्य करने कहा गया.

बिलासपुर रेंज आईजी बद्री नारायण मीणा ने बताया कि इस पहल के जरिए रेंज पुलिस का प्रयास पासपोर्ट के लिये पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को सरल बनाना है. ताकि तय समयावधि में बिना किसी जटिलता और बार-बार थानों के चक्कर लगाए बिना आसानी से लोगों का पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन हो सके और उन्हे पासपोर्ट की सुविधा का लाभ मिल सके.

ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh News: समय से पहले बंद मिला स्कूल तो थमाया नोटिस, दो शिक्षकों पर की गई ये कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget