एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: समय से पहले बंद मिला स्कूल तो थमाया नोटिस, दो शिक्षकों पर की गई ये कार्रवाई

Action On Teacher: कलेक्टर पीएस ध्रुव स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन और धान खरीदी का जायजा लेने के लिए दौरे पर थे. वे प्राथमिक शाला, श्रीरामपुर पहुंचे तो स्कूल मिला. इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई.

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर पीएस ध्रुव ने प्राथमिक शाला श्रीरामपुर को समय से पहले बंद पाए जाने पर संकुल समन्वयक भगत भूषणकांत को शो कॉज नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही स्कूल के दो टीचरों की एक दिन की सैलरी भी काट दी. कलेक्टर ध्रुव ने जिला शिक्षा अधिकारी को भी श्रीरामपुर स्कूल के टीचरों को समय से पहले स्कूल बंद करने के मामले में शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं.

दौरे पर निकले थे डीएम
दरअसल, बुधवार को कलेक्टर पीएस ध्रुव स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन और धान खरीदी की स्थिति का जायजा लेने के लिए आकस्मिक दौरे पर निकले थे. इस दौरान वे प्राथमिक शाला, श्रीरामपुर पहुंचे तो स्कूल मिला. इस पर उन्होंने बंद पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई और जिला शिक्षा अधिकारी को संकुल समन्वयक सहित शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए. 

धान उपार्जन केंद्रों का किया मुआयना
कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र-घुटरा, कछौड़ एवं केल्हारी का मुआयना किया. इन तीनों केन्द्रों पर धान खरीदी के लिए एक भी टोकन नहीं बचा था. इस कारण कलेक्टर ने वहां पर धान खरीद का काम बंद करा दिया. उन्होंने किसानों के साथ धान खरीदी और भुगतान के बारे में चर्चा भी की. शत्-प्रतिशत किसानों से धान खरीदी और तुरंत भुगतान के लिए सभी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया.

कलेक्टर ने बच्चों के बीच बांटे चॉकलेट
कलेक्टर ध्रुव ने ग्राम पंचायत कछौड़ में आयुष्मान हेल्थ एड वेल्नेस सेन्टर का भी निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद डॉ. शम्भू केशरवानी से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. इसके बाद प्राथमिक शाला कछौड़, पूर्व माध्यमिक शाला कछौड़ और प्रथामिक शाला रोझी का भी निरीक्षण किया. उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच कर शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए और स्कूली बच्चों के बीच चॉकलेट भी बांटे. कलेक्टर ने श्रीरामपुर के कृषक जगत सिंह गोड़ के निवास पहुंचकर जल जीवन मिशन के तहत् निर्माणाधीन स्थल का जायजा लिया.

धान का तेजी से उठाव कराने के निर्देश
गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 31 जनवरी तक कुल 13 हजार 737 किसानों ने 7 लाख 7 हजार 935 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा है. इसमें से 5 लाख 86 हजार 160 क्विंटल धान का परिवहन पंजीकृत 12 राइस मिलर कर चुके हैं. अभी उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 21 हजार 776 क्विंटल धान बचा है. जिले में उठाव का प्रतिशत 82.80 है. कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर को शेष धान का तेजी से उठाव कराने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Agriculture: छत्तीसगढ़ ने धान की खरीदी में बनाए कई रिकॉर्ड, जानिए क्या रहीं सरकार की उप​लब्धियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget