एक्सप्लोरर

Bilaspur News: बिलासपुर में भगवान गरुड़ की दुर्लभ मूर्ति को तोड़कर ले गए चोर, मंदिर के सेवक की पिटाई

बिलासपुर में मंदिर से ऐतिहासिक और दुर्लभ गरुड़ गणेश की मूर्ति चोरी हो गई है. चोरी से पहले चोरों ने सेवक की जमकर पिटाई की और हाथ पैर बांध मुंह में टेप चिपकाकर घटना को अंजाम दिया.

Bilaspur Crime News: बिलासपुर में मंदिर से ऐतिहासिक और दुर्लभ गरुड़ गणेश की मूर्ति (Idol of Lord Garuda) चोरी हो गई है. भगवान गरुड़  की मूर्ति काले ग्रेनाइट की डेढ़ फीट ऊंची है. गुरुवार की रात मंदिर के सेवक को चोरों ने बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरी से पहले चोरों ने सेवक की जमकर पिटाई की और हाथ पैर बांध मुंह में टेप चिपकाकर घटना को अंजाम दिया. दुर्लभ गरुड़ की मूर्ति चोरी मामले की बिलासपुर पुलिस जांच में जुट गई है. घटना मस्तूरी थाने के इटवा पाली की है. गुरुवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच 4 नकाबपोश चोर मंदिर पहुंचे. सबसे पहले सेवक महेश केंवट की पिटाई कर मंदिर की चाबी ली और अंदर घुसे. मूर्ति को औजार से उखाड़ने की कोशिश में नाकाम रहने पर चोर तोड़कर ले गए.

सुबह होने पर ग्रामीणों ने सेवक के हाथ पैर और मुंह पर टेप बंधा देखा. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को मूर्ति चोरी की सूचना दी. सूचना पाकर कुछ देर में आईजी रतनलाल डांगी, एसएसपी पारुल माथुर मौके पर पहुंचे. उनके साथ डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम भी थी. तफ्तीश में जुटी पुलिस को कुछ खास जानकारी नहीं लगी है. ग्रामीणों से पूछताछ और पुरानी घटनाओं के आधार पर पुलिस राज्य से बाहरी गिरोह पर शक जता रही है.

Raigarh Sex Racket: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए

लंबे समय से चोरों के निशाने पर थी ब्लैक ग्रेनाइट की मूर्ति

बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि चोरों ने सेवक के पैंट से चाबी निकाकर मंदिर का ताला खोला और डेढ़ फीट ऊंची ब्लैक ग्रेनाइट की दुर्लभ मूर्ति चोरी कर ले गए हैं. अधिकारियों की अलग अलग टीम चोरों को पकड़ने के लिए जुट गई है. गौरतलब है गरुड़ गणेश मूर्ति को पहले भी चोरों ने निशाना बनाया है. ग्रामीणों के अनुसार गरुड़ गणेश मूर्ति की चोरी 2004 में भी हो चुकी है. लेकिन चोर जिले से बाहर जा नहीं पाए थे. सिरगिट्टी थाने क्षेत्र में चोरों को पुलिस ने पकड़ा और मूर्ति को दोबारा मंदिर में स्थापित करवाया. 2007 में भी मंदिर से मूर्ति चोरी की कोशिश हुई थी लेकिन चोरों को सफलता नहीं मिली. इसके बाद से ही गरुड़ गणेश की मूर्ति चोरों के निशाने पर थी.

Korba News: कोरबा में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, दर्जनों बदमाशों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget