एक्सप्लोरर

Korba News: कोरबा में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, दर्जनों बदमाशों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

Korba Crime News: बदमाश शराब के नशे में धुत होकर आए थे, उन्होंने इलाके में जमकर उत्पात मचाया, जिससे आसपास के लोग भी डर गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba) में दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल कृष्ण यादव नाम के युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह वारदात कोतवाली थानाक्षेत्र के सीतामणि कुंजनगर बस्ती की है. यहां के निवासी कृष्णा यादव पर पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसपर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया. बीच बचाव में परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं हैं. 

बताया गया कि बदमाश शराब के नशे में धुत होकर आए थे, उन्होंने इलाके में जमकर उत्पात मचाया, जिससे आसपास के लोग भी डर गए. घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस (Korba Police) मौके पर पहुंची. मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों के बयान लिए गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मृतक के भाई ने क्या बताया
मृतक कृष्ण यादव के छोटे भाई विक्की यादव ने बताया कि, 18 अगस्त को बीजेपी के वरिष्ठ नेता विकास महतो का जन्मदिन था. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उसका बड़ा भाई कृष्णा यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां गया था. वहां मोती सागर पारा के कुछ लड़कों के साथ उसका विवाद हो गया. इसके बाद सबकुछ सामान्य दिनों की तरह चल रहा था. इस बीच गुरुवार की रात उसका बड़ा भाई कृष्णा यादव ऑटो डील में काम करने के बाद रात में लगभग 10 बजे घर लौटा. इसी दौरान कुछ युवक उसके पीछे पीछे आ गए और कृष्णा के साथ हाथपाई शुरू कर दी.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बनेगा 1320 मेगावॉट का अबतक का सबसे बड़ा पावर प्लांट, सीएम Bhupesh Baghel ने दिए ये निर्देश

सभी मौके से हुए फरार
मृतक के भाई ने आगे बताया कि, लड़ाई झगड़े का शोरगुल सुनकर घरवाले घर से बाहर निकले तो देखा कि कई युवक कृष्णा पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर रहे हैं. तब परिवार के सदस्यों ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन शराब के नशे में धुत बदमाश युवकों ने उनके साथ भी हाथापाई की. युवकों ने उसके भाई को घेरकर बुरी तरह मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए. मारपीट के दौरान उसके डायल 112 और कोतवाली पुलिस को कॉल किया था लेकिन उनके पहुंचते तक आरोपी भाग चुके थे. 

थाना प्रभारी ने क्या बताया
इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि, दो पक्षों में मारपीट की घटना में एक युवक की मौत हो गई है. मृतक के परिवार के कुछ लोगों को  चोटें भी लगी हैं. युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बहुत जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ते पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बीजेपी के दावों को बताया झूठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget