एक्सप्लोरर

Bilaspur: इस आश्वासन के बाद मान गए जगदीश कौशिक, जूस पीकर खत्म किया आमरण अनशन

Bilaspur Lok Sabha Seat: कांग्रेस ने मंगलवार को बिलासपुर से देवेंद्र यादव को लोकसभा प्रत्याशी बनाया. देवेंद्र यादव की उम्मीदवारी के विरोध में जगदीश कौशिक गुरुवार सुबह से आमरण अनशन पर बैठ गये थे.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: नगर पंचायत बोदरी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कौशिक आखिरकार मान गये हैं. उन्होंने आमरण अनशन खत्म करने की घोषणा कर दी. ,बिलासपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने जगदीश कौशिक को पानी और जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया.

बता दें कि बिलासपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को चुनावी रण में उतारा है. प्रत्याशी की घोषणा के साथ देवेंद्र यादव को टिकट दिये जाने का विरोध शुरू हो गया था. जगदीश कौशिक कांग्रेस भवन के सामने धरना पर बैठ गये.

कांग्रेस उम्मीदवार का विरोध खत्म

हरकत में आए कांग्रेसी नेताओं का दल तुरंत जगदीश कौशिक से मिलने पहुंचा. काफी मान मनौव्वल के बाद तीन दिनों से जारी आमरण अनशन तुड़वाया. बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर जगदीश कौशिक से चुनाव प्रचार में सहयोग मांगा. आमरण अनशन खत्म करने के बाद जगदीश कौशिक को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने का वादा किया गया है. जगदीश कौशिक ने टिकट की दावेदारी की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि लोकसभा चुनाव के कुछ महीने पहले तक चुनावी मैदान में उतारे जाने की बात कही जा रही थी.

जगदीश कौशिक ने तोड़ा अनशन

मंगलवार को कांग्रेस ने बिलासपुर से देवेंद्र यादव को लोकसभा प्रत्याशी बनाया. देवेंद्र यादव की उम्मीदवारी के विरोध में जगदीश कौशिक गुरुवार सुबह से आमरण अनशन पर बैठ गये थे. जगदीश कौशिक साल 2009 से 2014 तक बोदरी नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं. उन्होंने बिलासपुर से लोकसभा टिकट की दावेदारी पेश की थी. मंगलवार को कांग्रेस ने चार लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की. लिस्ट में जगदीश कौशिक का नाम नहीं था.

टिकट बंटवारे से चल रहे थे नाराज

प्रत्याशियों की लिस्ट में भिलाई नगर से दूसरी बार विधायक चुने गए देवेंद्र यादव शामिल थे. देवेंद्र यादव की उम्मीदवारी से नाराज जगदीश कौशिक कांग्रेस भवन के सामने बुधवार सुबह आमरण अनशन पर बैठ गए. उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से सवाल पूछा था, 'बिलासपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी क्यों नहीं बनाया गया, मेरी तपस्या में क्या कमी रह गयी? पार्टी हाईकमान समस्या का समाधान करे वरना इंसाफ मिलने तक आमरण अनशन जारी रहेगा.

मान मनौव्वल के बाद भी जगदीश कौशिक का तीन दिनों से आमरण अनशन समाप्त नहीं हुआ. जगदीश कौशिक की पत्नी दो बेटों के साथ धरना स्थल पर पहुंच गई. उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि पति के साथ अनहोनी होने पर कांग्रेस जिम्मेदार होगी. कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय केसरवानी परिवार के साथ रायपुर एयरपोर्ट के लिए निकले हुए थे. जगदीश कौशिक की पत्नी की चेतावनी की जानकारी मिलने पर तुरंत वापस लौट गये.

उन्होंने कांग्रेसी नेताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर जगदीश कौशिक को मनाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि जगदीश कौशिक को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया गया है. आश्वासन मिलने के बाद जगदीश कौशिक ने आमरण अनशन तोड़ा. 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई बीजेपी में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget