एक्सप्लोरर

Bijapur Encounter: बीजापुर में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद, मंगलवार को सुरक्षा बलों से हुई थी मुठभेड़

Bijapur Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. मंगलवार को हुए मुठभेड़ में पुलिस के जवानों ने अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं.

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ के बाद अब तक तीन महिला नक्सली समेत कुल 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. कल शाम तक 10 नक्सलियों के शव बरामद हुए थे, इसके बाद शाम को सर्चिंग रोक दी गई थी. वहीं आज बुधवार सुबह सर्चिंग में तीन और नक्सलियों के शव बरामद हुए. बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन में इस साल अब तक की यह सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है. 

बता दें बीजापुर में गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली लेंद्रा के जंगलों में मंगलवार सुबह से DRG, CRPF, कोबरा बटालियन और बस्तर बटालियन के जवानों के साथ नक्सलियों की दिन भर मुठभेड़ चली थी. जवानों ने नक्सलियों के पास से इंसास, एलएमजी और एके-47 जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए थे. बताया जा रहा था कि मारे गए सभी नक्सली माओवादी संगठन के पीएलजीए के सदस्य हैं, जिनकी गिनती बड़े कैडर के नक्सलियों होती है. मारे गए नक्सलियों में से कुछ पर लाखों रुपये का ईनाम भी घोषित था.

लगातार ठिकाना बदल रहे थे नक्सली
आईजी सुंदरराज पी ने बताया था कि हफ्ते भर पहले बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में जवानों ने 6 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था. मंगलवार को जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और लेन्द्रा के जंगलों में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई और इस मुठभेड़ में जवानों ने कई नक्सलियों को मार गिराया.

आईजी का कहना था कि नक्सली चुनाव से पहले बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए लगातार अंदरूनी इलाकों में अपना ठिकाना बदल रहे थे. ग्रामीणों के साथ बैठक भी कर रहे थे. पुलिस को मुखबिरी से सूचना मिली थी कि कोरचोली इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है. 

यह भी पढ़ें- बीजेपी के गढ़ से भूपेश बघेल ने दाखिल किया नामांकन, राजनांदगांव में दिलचस्प होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget