एक्सप्लोरर

Anti Naxal Operation: बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन पर लाखों का था इनाम

Bijapur News: एसपी ने बताया कि सरेंडर करने वाले सभी नक्सली बीजापुर इलाके की बड़ी वारदातों के आरोपी हैं. मिटकी ककेम उर्फ सरिता और मुरी मुहंदा उर्फ सुकमती का आतंक इलाके में लंबे समय से था.

Chhattisgarh Anti Naxal Operation: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सली बैकफुट पर हैं. जान बचाने के लिए नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं. बीजापुर में 10 मई को मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 12 माओवादियों को ढेर कर दिया था. आज (मंगलवार) नक्सल मोर्चे पर बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली. 30 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है. सरेंडर करने वालों में महिला और इनामी नक्सली शामिल हैं.

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि 9 नक्सलियों पर कुल 39 लाख का इनाम है. उन्होंने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 8-8 लाख के इनामी दो हार्डकोर नक्सली हैं. दोनों मिलिट्री कंपनी नंबर- 2 के पीपीसीएम सदस्य हैं. बटालियन नम्बर-1 और प्लाटून नंबर- 4 के भी कुल चार नक्सलियों ने सरेंडर किया है. चारों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम पुलिस ने घोषित कर रखा है. एसपी जितेंद्र यादव के मुताबिक तीन अन्य नक्सली 1-1 लाख रुपये के इनामी हैं. इस तरह 9 नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

माओवादी संगठन को तगड़ा झटका 

एसपी ने बताया कि सरेंडर करने वाले सभी नक्सली बीजापुर इलाके की बड़ी वारदातों के आरोपी हैं. खासकर मिटकी ककेम उर्फ सरिता और मुरी मुहंदा उर्फ सुकमती का खौफ लंबे समय से था. कई बड़ी घटनाओं को दोनों नक्सलियों ने लीड भी किया है. पूछताछ में नक्सलियों ने सरेंडर करने का कारण बताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस के बढ़ते दबाव और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला किया. सरेंडर नक्सली संगठन की खोखली विचारधारा, भेदभावपूर्ण रवैया, उपेक्षा और प्रताड़ना से तंग भी थे.


Anti Naxal Operation: बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन पर लाखों का था इनाम

30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

एसपी जितेंद्र यादव ने आगे बताया कि साल की शुरुआत से नक्सल विरोधी अभियान को नई रणनीति के तहत अंजाम दिया जा रहा है. जवान नक्सलियों के मांद में घुसकर धावा बोल रहे हैं. आमने-सामने की लड़ाई में कई नक्सलियों को मार गिराया गया है. स्थानीय नक्सली पुलिस के ऑपरेशन से दबाव में आकर लगातार सरेंडर कर रहे हैं.


Anti Naxal Operation: बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन पर लाखों का था इनाम

उन्होंने कहा कि 4 महीनों के दौरान बीजापुर जिले में 80 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. 100  से ज्यादा नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है. आत्मसमर्पित किये नक्सलियों को शासन की ओर से 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई. अधिकारियों ने जल्द पुनर्वास नीति का लाभ देने का भी वादा किया.

Bastar News: CBSE 12वीं की परीक्षा में मात्र 3 नंबर आये कम, जगदलपुर की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget