एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बीजापुर में मुठभेड़ में महिला माओवादी समेत 10 नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

Chhattisgarh News: बीजापुर में मंगलवार को सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गयी. सुरक्षा बल के जवान गश्त पर निकले थे. बस्तर आईजी ने अब तक 10 नक्सलियों के शवों की बरामदगी की पुष्टि की है.

Police Naxal Encounter in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार की सुबह सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गंगालूर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. मुठभेड़ में पुलिस के जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया. बस्तर आईजी सुंदरराज ने कहा है कि अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं.

उन्होंने बताया कि आज गंगालूर इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना पर डीआरजी, सीआरपीएफ, एसटीएफ और कोबरा की टीम को रवाना किया गया. सुरक्षा बलों की टीम सर्च अभियान चला रही थी. 

मुठभेड़ में महिला माओवादी समेत 10 नक्सली ढेर

सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की टीम पर घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी गोलीबारी का जवाब देने के लिए मोर्चा संभाल लिया. दोनों तरफ से जमकर मुठभेड़ हुई. घंटों चली मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया. नक्सलियों के जत्थे में एक महिला का भी शव बरामद किया है.

बस्तर आईजी ने बताया कि मारे गये नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मौके से भारी मात्रा हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गंगालूर इलाके से जवानों की टीम नहीं लौटी है. सर्च अभियान अभी भी चलाया जा रहा है. 

लोकसभा चुनाव से पहले बस्तर में बड़ी सफलता

पुलिस अधिकारी नक्सल अभियान के खिलाफ आज की घटना को बड़ी सफलता मान रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक बीजापुर जिले सहित बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ हुए. सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 42 नक्सली मारे गए. बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है. 

बीजेपी के गढ़ से भूपेश बघेल ने दाखिल किया नामांकन, राजनांदगांव में दिलचस्प होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget