एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बड़ा दावा, कहा- 'ये भयंकर तूफान की...'

Jagdeep Dhankhar Resignation: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर भूपेश बघेल ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने इसे एक बड़े राजनीतिक तूफान की आहट बताया. साथ ही ईडी को बीजेपी का विंग करार दिया है.

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की खबर पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह महज एक स्वास्थ्य कारणों से दिया गया इस्तीफा नहीं, बल्कि किसी "भयंकर तूफान" की चेतावनी है. उन्होंने दावा किया कि इसके पीछे कोई गंभीर और असामान्य कारण छिपा है, जिसकी परतें जल्द खुलेंगी.

भूपेश बघेल ने आज कहा कि देश के हालात असामान्य हो चले हैं. उन्होंने कहा, "आज पूरे राज्य में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आर्थिक नाकेबंदी की जा रही है, यह विरोध केवल एक एजेंसी के दुरुपयोग के खिलाफ नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा को बचाने की कोशिश है."

ईडी को बताया ‘बीजेपी का विंग’

बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्यशैली पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यह एजेंसी अब बीजेपी के विंग के रूप में काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि "देश भर में विपक्षी नेताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है. उनकी छवि को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है."

कांग्रेस को तोड़ने की साजिश

पूर्व सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियों की मदद से कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने और तोड़ने की सुनियोजित साजिश रची गई है. उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए ED का दुरुपयोग किया गया. विपक्ष के कई नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है. यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत हैं."

भूपेश बघेल के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. जहां एक ओर उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे की वजह पर अटकलें लगाई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे किसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की शुरुआत मान रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या वाकई कोई "भयंकर तूफान" भारतीय राजनीति में दस्तक देता है या नहीं.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget