एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस का हल्लाबोल, चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में होगा चक्काजाम!

Chhattisgarh News: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस मंगलवार को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी. इस आंदोलन के दौरान प्रदेशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों को रोका जाएगा.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है. कांग्रेस मंगलवार (22 जुलाई) को प्रदेशभर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्काजाम करेगी.

इस प्रदर्शन के तहत केवल मालवाहक वाहनों को रोका जाएगा, जबकि यात्री वाहन इस आंदोलन से प्रभावित नहीं होंगे. ये चक्काजाम छत्तीसगढ़ के सभी नेशनल और स्टेट हाइवे पर करने की तैयारी है.

कहां कौन करेगा नेतृत्व?
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में मैग्नेटो मॉल के पास हाइवे, रायपुर में, नारायण कुर्रे व पप्पू बंजारे के नेतृत्व विधानसभा रोड, सकरी में, सांसद छाया वर्मा व अनीता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में दिलबाग ढाबा के पास, साकरा में, प्रोटेस्ट होगा.

इसी तरह जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू के नेृत्व मे मोहन ढाबा के पास, अभनपुर में, पूर्व विधायक शिवकुमार डहरीया के नेतृत्व में रसनी के पास, आरंग में, कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय चौक, तिल्दा में,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में आजाद चौक के पास, बुडेरा (खरोरा) में प्रदर्शन होगा.

सिर्फ मालवाहक वाहनों को रोकेंगे
इस आंदोलन के दौरान प्रदेशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख मार्गों पर ट्रकों, मालवाहक व भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोकी जाएगी. काँग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यह नाकेबंदी शांतिपूर्ण होगी और सवारी वाहनों जैसे कार, जीप और बस आदि को नहीं रोका जाएगा.

क्या है आंदोलन का मकसद?
बता दें कि 18 जुलाई को पूर्व सी एम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए कांग्रेस ने यह विरोध प्रदर्शन तय किया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.

कोर्ट में पेश होंगे चैतन्य बघेल 
वहीं मंगलवार (22 जुलाई) मंगलवार को ही चैतन्य बघेल की ED को मिली 5 दिनों की रिमांड भी खत्म हो रही है. माना जा रहा है कि ईडी दोपहर तीन बजे के बाद चैतन्य को विशेष कोर्ट में पेश कर रिमांड बढाने की अर्जी दी सकती है.

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget