एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: भूपेश बघेल सरकार ने बढ़ाई तेंदूपत्ता की संग्रहण दर, जानिए- अब कितने मिलेंगे दाम

Chhattisgarh News: ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए प्रति मानक बोरा दर 25 सौ से बढ़ाकर चार हजार रुपये किए जाने से संग्राहकों को राहत मिल रही है.

Korba News: छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिला कोरबा के वनांचल में रहने वाले ग्रामीण तेंदूपत्ता को हरा सोना मानते हैं. गर्मी के दिनों में जब उनके पास खेतों में कोई काम नहीं होता तब इसी तेंदूपत्ता यानी हरे सोना का संग्रहण कर वे पैसा कमाते हैं. तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरे की दर में हुई वृद्धि ने वनांचल में रहने वाले ग्रामीणों के जीवन में खुशियां जगा दी हैं. राज्य सरकार द्वारा तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरे की राशि 4 हजार रुपए की गई है, जिससे इन ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे हैं, अब वे और अधिक उत्साह के साथ तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य कर रहे हैं.

ढाई से चार हजार रुपए हुई कीमत, तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले
कोरबा विकासखंड के ग्राम कोरकोमा की सुखमिन बाई और कला कुंवर, वृंदा बाई वर्षों से तेंदूपत्ता संग्रहण कर उसे समिति में बेचने का कार्य कर रही हैं. एक सीजन में 3 से 5 हजार रुपए तक कमाई करने वाली इन संग्राहिकाओं का कहना है कि वे सुबह से शाम तक पत्ते तोड़कर उसका बंडल बनाती हैं, फिर फड़ में ले जाकर बेच आती हैं. उनका अधिकांश समय वन में ही गुजरता है. मुख्यमंत्री द्वारा 2500 रुपये प्रति बोरा राशि की दर को 4 हजार रुपए किए जाने पर खुशी जताते हुए सुखमिन बाई ने कहा कि इससे उनके जैसे तेंदूपत्ता संग्राहकों को अच्छा मुनाफा होगा.

ग्राम कोरकोमा की रहने वाली बिसाहीन बाई, गीता बाई, सुखो बाई, ननकी बाई का कहना है कि वह कई साल से तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य कर रही हैं. उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता की कीमत बढ़ने से उन्हें और उनके जैसे गरीब संग्राहकों को खूब फायदा होगा. कुदमुरा के राजकुमार ने बताया कि वह मजदूरी के साथ-साथ तेंदूपत्ता संग्रहण का काम कई वर्षों से करते आ रहे हैं. गांव में तेंदूपत्ता संग्रहण से गर्मी के दिनों में कुछ कमाई हो जाती है. एक-एक पत्ते को तोड़कर बंडल बनाने में मेहनत लगती है. शासन ने संग्राहकों के परिश्रम को देखचे हुए राशि बढ़ाई है जो सराहनीय है.

82 समितियों से होता है संग्रहण
कोरबा जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य अप्रैल-मई से प्रारंभ हो जाता है. जिले में 82 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के जरिये इसका संग्रहण किया जाता है. इनमें कोरबा वनमण्डल में 38 एवं वनमण्डल कटघोरा वनमण्डल के 44 समितियां शामिल हैं. कोरबा वनमण्डल के अंतर्गत वर्ष 2023 में लगभग 43 हजार 822 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित कर 17 करोड़ 52 लाख 89 हजार रुपये का भुगतान किया गया. यहां 34590 तेंदूपत्ता संग्राहक हैं. कटघोरा वन मंडल में इस वर्ष में 58 हजार 688 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित किया गया. इस तरह जिले में एक लाख 13 हजार 560 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया.

तेंदूपत्ता बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए प्रति मानक बोरा दर 25 सौ से बढ़ाकर चार हजार रुपये किए जाने से संग्राहकों को राहत मिल रही है. संग्राहक सुखो बाई ने बताया कि गांव के पास ही पहाड़ है. आसपास के क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण आसानी से हो जाता है. उन्होंने यह भी बताया कि गर्मी के दिनों में कई घरों में शादी विवाह होता है. ग्रामीणों के पास अतिरिक्त आमदनी का जरिया नहीं होता, ऐसे में तेंदूपत्ता संग्रहण से बहुत सहूलियत होती है. तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य से जो उन्हें अतिरिक्त राशि मिलती है उससे उन्हें बहुत लाभ होता है. तेंदूपत्ता संग्राहकों ने कीमत बढ़ाने को लेकर राज्य सरकार का धन्यवाद किया.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: साढ़े 6 लाख रुपये के गांजे के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार, एक कार भी बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget