एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: साढ़े 6 लाख रुपये के गांजे के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार, एक कार भी बरामद

GPM Crime: आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले शुभांक सिंह गहराने के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया.

Ganja Smuggling: मध्य प्रदेश की सरहद से लगा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) ज़िला छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्य प्रदेश तक तरह-तरह के मादक पदार्थों की तस्करी का वर्षों से महफ़ूज़ ठिकाना बना हुआ है. इसी बीच जिले की गौरला थाना पुलिस ने एक मादक पदार्थ की खेप को पकड़ने में सफलता पाई है. पुलिस ने एक लग्जरी कार से लाखों की क़ीमत का गांजा बरामद किया है जिसको छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्य प्रदेश में खपाने के लिए ले ज़ाया जा रहा था. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है. 

सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िले की गौरेला थाना पुलिस को मुखबिर से ये सूचना मिली कि रायपुर आरटीओ पासिंग की एक लक्ज़री कार से एक युवक काफ़ी मात्रा में गांजा की खेप लेकर निकलने वाला है. पुलिस को यह भी पता चला कि इस खेप को केंवची के रास्ते मध्य प्रदेश के शहडोल ले जाया जा रहा है. सूचना पाकर थाना प्रभारी सौरभ सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने केंवची में नाकाबंदी करके संदिग्ध डस्टर कार को रुकवाया और उसकी तलाशी ली. तलाशी में पुलिस को कार की डिक्की से 45 किलो गांजे की खेप बरामद हुई. जिसके बाद गांजे की खेप ले जा रहे युवक के खिलाफ गौरेला पुलिस ने 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया और आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया. 

रीवा का रहने वाला है आरोपी
छत्तीसगढ़ के जीपीएम ज़िले के रास्ते मध्य प्रदेश के शहडोल की ओर गांजा लेकर जा रहे 29 वर्षीय युवक का नाम शुभांक सिंह गहराने बताया जा रहा है जो मध्य प्रदेश के रीवा फरदा का रहने वाला है. पुलिस ने युवक के पास से 6 लाख 75 हज़ार क़ीमत का गांजा बरामद किया है. साथ ही गांजे की खेप ले जाने के लिए इस्तेमाल जप्त कार की क़ीमत पुलिस ने 4 लाख रुपए आंकी है. इस तरह पुलिस की इस कार्रवाई में 10 लाख रुपए के सामान की जब्ती हुई है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: एक दिन के लिए कलेक्टर बनने वाले शैलेंद्र ध्रुव का निधन, CM भूपेश बघेल ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget