एक्सप्लोरर

Bhilai: निशुल्क कोचिंग में पढ़ाई कर 17 साल के देवेंद्र का नेवी में हुआ चयन, जुलाई में सब लेफ्टिनेंट के पद पर होगी ज्वाइनिंग

Bhilai News: भिलाई के रिसाली सेक्टर में रहने वाले देवेंद्र साहू का महज 17 साल की उम्र में एनडीए में चयन हुआ है. देवेंद्र जुलाई में देवेंद्र साहू इंडियन नेवी के सब लेफ्टिनेंट पद के लिए ज्वाइन करेंगे. 

National Defense Academy: अगर हौसले बुलंद हो और कुछ कर गुजरने की ख्वाइश हो तो कोई भी लक्ष्य को पाना मुश्किल नहीं होता है. कुछ ऐसा ही कारनामा भिलाई के रिसाली सेक्टर में रहने वाले देवेंद्र साहू ने कर दिखाया है. देवेंद्र की उम्र महज 17 साल की है. देवेंद्र जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद से संचालित राष्ट्रीय रक्षा एकादमी (NDA) में निशुल्क कोचिंग करके महज 17 साल की उम्र में ही इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट के पद के लिए चयनित हुए हैं.

ऐसे बच्चे जो इंडियन नेवी में जाने के लिए तैयारी करना चाह रहे हैं तो ऐसे बच्चों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा निशुल्क कोचिंग संचालित किया गया है. इसी कोचिंग में निशुल्क शिक्षा लेकर आज इतनी कम उम्र में ही इंडियन नेवी के सब लेफ्टिनेंट पद पर देवेंद्र साहू का चयन हुआ है.

निःशुल्क कोचिंग दी जाती है

देवेंद्र का कहना है कि मैं इंडियन नेवी की तैयारी करना चाह रहा था, लेकिन प्राइवेट कोचिंग संस्थाओं की फीस इतनी ज्यादा थी कि मैं समझ नहीं पा रहा था कि मैं क्या करूं? ऐसे में जिला प्रशासन के द्वारा निशुल्क राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कोचिंग के बारे में सुना और मैंने यहां से कोचिंग करना शुरू किया. यहां के टीचरों ने मुझे सही मार्गदर्शन दिया और क्या पढ़ें और क्या ना पढ़े को लेकर उनको जानकारी दी. इन्हीं वजह से आज मैंने यह मुकाम हासिल किया है. जुलाई में देवेंद्र साहू इंडियन नेवी के सब लेफ्टिनेंट पद के लिए ज्वाइन करेंगे.

Chhattisgarh News: जशपुर में सीएम भूपेश बघेल के आदेश की उड़ रही हैं धज्जियां, अवैध रेत उत्खनन को नहीं रोक पा रहा प्रशासन

कड़ी मेहनत से राह हुआ आसान

देवेंद्र ने बताया कि एनडीए के लिए तैयारी करने के समय वो काफी कन्फ्यूज था. बहुत सी किताबें थीं, बहुत सा मटेरियल था. सौभाग्य यह हुआ कि इसी समय कोचिंग आरंभ हुई और कोचिंग में यह बताया गया कि क्या पढ़ना है क्या नहीं पढ़ना है. देवेंद्र ने बताया कि मेरी सफलता का श्रेय इस बात को है कि मुझे कोचिंग में पता चल गया था कि क्या पढ़ना सही होता है. फिर मेरी मुश्किल आसान हो गई. मैंने कड़ी मेहनत की और सफल हो गया. अब मैं पुणे जा रहा हूं. वहां से ट्रेनिंग के बाद इंडियन नेवी में देश की रक्षा करूंगा. देवेंद्र अभी सत्रह साल के हैं. वे शकुंतला विद्यालय के छात्र हैं. उनके पिता प्राइवेट जॉब में हैं और मां हाउस वाइफ है.

जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क दी जाती है शिक्षा

उल्लेखनीय है कि कोचिंग सितंबर माह में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में आरंभ हुई. इसके पीछे अपर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना का भी बड़ा योगदान रहा. वे नियमित रूप से कक्षाओं की मानिटरिंग करती रहीं और समय-समय पर बच्चों को मोटिवेट भी करती रहीं. यह कोचिंग सेक्टर 6 में संचालित हो रही है. जिला प्रशासन द्वारा ही देवेंद्र साहू को एसएसबी प्रशिक्षण के लिए देहरादून भेजा गया था. वहां से उसकी राह आसान होती गई. अभी एनडीए की द्वितीय बैच संचालित हो रही है.

छत्तीसगढ़ का पहला जिला है दुर्ग

उल्लेखनीय यह भी है कि दुर्ग प्रदेश का पहला जिला है जहां एनडीए के लिए छात्राओं की कोचिंग भी सबसे पहले आरंभ हुई. एनडीए की कोचिंग की व्यवस्था हो जाने और इसकी लगातार मॉनिटरिंग की वजह से इस क्षेत्र में सपने पूरे करने की दिशा में प्रतिभागियों की राह खुल गई है. 

ये भी पढ़ें-

Khairagarh By-Election: खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर खेला दांव, जानिए कौन है यशोदा वर्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget