एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: भिलाई स्टील प्लांट के टाउनशिप में सफाई के लिए पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन, दी ये चेतावनी

Bhilai News: पार्षदों ने आरोप लगाया है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है. चेतावनी दी है कि अगर बीएसपी प्रबंधन जल्द ही टाउनशिप की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं करता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

BSP Township: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम (Municipal Corporation) के पार्षदों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम क्षेत्र में स्थित टाउनशिप (Township) क्षेत्र में सफाई की जिम्मेदारी भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की है. टाउनशिप में रह रहे लोग बीते करीब 1 महीने से गंदगी की समस्या से परेशान हैं. यहां रहने वाले लोगों के घरों से न ही कचरा उठा रहा है और न ही वार्ड व गलियों की सफाई की जा रही है. टाउनशिप की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है. लोग गंदगी से परेशान हैं. 

पार्षदों ने रखी अपनी मांग
इसी मामले को लेकर मंगलवार को जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम के टाउनशिप वार्ड के पार्षद एकजुट होकर बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने पहुंचे. जब जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तो मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएं विभाग, बीएसपी अपने कार्यालय में नहीं थे. इस कारण विभाग के इंचार्ज को जनप्रतिनिधियों ने अपना ज्ञापन सौंपा. 

पार्षदों ने लगाया ये आरोप
पार्षदों ने ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि जल्द से जल्द टाउनशिप में सफाई व्यवस्था को सुधारा जाए. ऐसा नहीं होने पर बीसएसपी के खिलाफ जनप्रनिधि उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे. ज्ञापन सौंपने वाले पार्षदों में राजेश चौधरी, सीजू एंथोनी, भगवती शर्मा, नोमिन साहू, शकुन्तला साहू, एकांश बंछोर, साकेत चंद्राकर, सुरेश वर्मा, सेवन कुमार, अभय सोनी, उमेश साहू, शकुन्तला साहू और मालती ठाकुर मौजूद रहे.

'अडंगा लगा देता है बीएसपी प्रबंधन'
जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी सहित सभी पार्षदों ने कहा कि जब भी वे नगर निगम, भिलाई के माध्यम से वार्ड के नागरिकों के लिए जन हित में विकास कार्य कराते हैं, तब हर बार बीएसपी प्रबंधन एनओसी का अडंगा लगा देता है. विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करता है. बीएसपी की ओर से काम रोकने का प्रयास किया जाता है. लेकिन, अभी जब एक-डेढ माह से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है. पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर बीएसपी प्रबंधन जल्द ही टाउनशिप की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं करता है तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh News: दुर्ग में कांस्टेबल की तालाब में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या...जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
राजस्थान के भिवाड़ी में आग ने लील ली 8 जिंदगियां, फैक्ट्री में भीषण आग के बाद मचा कोहराम
राजस्थान के भिवाड़ी में आग ने लील ली 8 जिंदगियां, फैक्ट्री में भीषण आग के बाद मचा कोहराम
Tarique Rahman Swearing-in Ceremony: बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल

वीडियोज

Bhiwadi Fire Breaking: भिवाड़ी में फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, सबकुछ जलकर खाक! | Rajasthan
UP Election 2027: यूपी में Asaduddin Owaisi की एंट्री से किसको ज्यादा नुकसान-किसे फायदा? की एंट्री!
Top Headlines: अभी की बड़ी खबरें | T20 World Cup 2026 | RSS | PM Modi | Lalu Yadav | Salman Khan
T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप तीसरी जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर 8 में बनाई जगह | IND Vs Pak
T20 World Cup 2026: शानदार जीत के बाद PM Modi ने टीम इंडिया को दी बधाई | Team India | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
राजस्थान के भिवाड़ी में आग ने लील ली 8 जिंदगियां, फैक्ट्री में भीषण आग के बाद मचा कोहराम
राजस्थान के भिवाड़ी में आग ने लील ली 8 जिंदगियां, फैक्ट्री में भीषण आग के बाद मचा कोहराम
Tarique Rahman Swearing-in Ceremony: बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
Sunday Box office: संडे को 'ओ रोमियो' ने काटा बवाल, 'बॉर्डर 2'-'मर्दानी 3' का भी दिखा जलवा, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'ओ रोमियो' ने काटा बवाल, जानें- 'बॉर्डर 2'-'मर्दानी 3' सहित बाकी फिल्मों का हाल
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन जातियों को साधने की तैयारी में AAP! बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन जातियों को साधने की तैयारी में AAP! बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम
चारधाम यात्रा पर जाने का बना रहे हैं प्लान, यहां देख लें ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरा प्रोसेस
चारधाम यात्रा पर जाने का बना रहे हैं प्लान, यहां देख लें ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरा प्रोसेस
Guava Side Effects: कुछ लोगों को दिक्कत क्यों देता है अमरूद, जानें किन 4 लोगों को इसे खाने से करना चाहिए परहेज?
कुछ लोगों को दिक्कत क्यों देता है अमरूद, जानें किन 4 लोगों को इसे खाने से करना चाहिए परहेज?
Embed widget