एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: दुर्ग में कांस्टेबल की तालाब में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या...जांच में जुटी पुलिस 

Durg Constable Found Dead : दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है. उसके परिवार व दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. आत्महत्या की या हत्या हुई है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

Durg Police: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एसपी ऑफिस (SP Office) में पदस्थ एक पुलिस जवान की पुलिस लाइन (Police Line) के पास स्थित एक तालाब में संदिग्ध हालत में तैरती हुई लाश मिली है. बताया जा रहा है कि लाश दो दिन पुरानी है. पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस जवान की हत्या की गई है या फिर इसके पीछे कुछ और ही वजह है, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है.

एसपी ऑफिस में था तैनात
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस लाइन के पीछे स्थित तालाब में शव मिलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और तलाशी लेने पर आईकार्ड मिला. इससे मृतक की पहचान कांस्टेबल 0894 अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. आरक्षक अक्षय कुमार नागरे दुर्ग एसपी ऑफिस में पदस्थ था. फिलहाल पुलिस जवान की हत्या की गई है या फिर उसने आत्महत्या की है इसकी जांच चल रही है. इसके पीछे कोई और वजह तो नहीं है, इसकी भी जांच की जा रही है. 

परिजनों और दोस्तों से पूछताछ 
दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना आरक्षक के परिजनों को दे दी है. उसके परिवार व दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. कांस्टेबल ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, अब तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. फिलहाल पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है. मृतक के कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो पाएगा कि आरक्षक ने कांस्टेबल की है या उसकी हत्या हुई है.

पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा
पुलिस जवान की संदिग्ध हालात में तलाब में तैरती हुई लाश मिलने से पुलिस महकमे समय पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सबके मन में एक ही सवाल है कि कांस्टेबल की हत्या की गई है या फिर आत्महत्या की है या फिर इसके पीछे कुछ और ही वजह है. सभी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पुलिस जवान की हत्या की गई है या फिर उसने आत्महत्या की है. 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Politics: बीजेपी ने लगाया धोखे से गमछा कंधे पर रखकर कांग्रेस जॉइन कराने का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget