एक्सप्लोरर

Bhanupratappur Bypoll Result 2022: कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की भारी जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

Bhanupratappur Bypoll Result 2022: कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने भारी मतों से जीत हासिल की है. इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है.

Bhanupratappur Bypoll Result: छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर जारी मतगणना पूरी हो चुकी है. कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है. सावित्री मंडावी ने 21098 मतों से भानुप्रतापपुर उप चुनाव जीत लिया है. बता दें कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर 19वें और आखिरी राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी पहले राउंड से ही आगे चल रही थीं. 

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के संभावित नतीजे इस प्रकार हैं. सावित्री मंडावी को 65327, बीजेपी से बम्हानंद नेताम को 44229, घनश्याम जुर्री को 2479, डायमंड नेताम को 808, शिवलाल को 1307, अकबर कोर्राम को 23371, दिनेश कल्लो को 3792 और नोटा को 4248 लोगों ने चुना है. कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की भारी जीत पर छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल है. वैसे शुरुआती रूझानों में सावित्री मंडावी काफी मतों से आगे चल रही थीं और कार्यकर्ताओं में उसी समय से जश्न का माहौल देखने को मिल रहा था.

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भानुप्रतापपुर के पूर्व विधायक दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को अपना प्रत्याशी बनाया. सावित्री मंडावी द्वारा अपने सरकारी सेवा से इस्तीफा देने के बाद कयास लगाया जा रहा था कि कांग्रेस से उन्हें ही टिकट मिलेगा.

दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी धमतरी जिले के गवर्नमेंट कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थीं, उनका गृह निवास चारामा विकासखंड के तेलगारा ग्राम में है, जबकि ससुराल नाथियानावा गांव में है, सावित्री मंडावी ने B.H.H.C किया है, और पिछले 33 सालों से सरकारी शिक्षा विभाग में सेवा दे रही थीं.

स्वर्गीय मनोज मंडावी के मृत्यु के बाद सावित्री मंडावी ही दावेदारी के लिस्ट में पहले पायदान पर थीं. कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया था कि मनोज मंडावी भानुप्रतापपुर विधानसभा इलाके में सक्रिय नेता के रूप में पहचाने जाते थे और ऐसे में उनकी पत्नी को टिकट दिए जाने से निश्चित तौर पर इस उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी. साथ ही कांग्रेसियों ने यह भी कहा था कि भानुप्रतापपुर विधानसभा के लोगों की संवेदनाएं मनोज मंडावी के परिवार से है, ऐसे में सहनुभूति वोट भी उन्हें मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड का मैच, चौके छक्के लगाएंगे विराट कोहली, रोहित शर्मा और पांड्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget