एक्सप्लोरर

Bemetra Violence: बेमेतरा में हिंसा के बाद VHP ने बुलाया बंद, राजधानी में हुई तोड़फोड़, सीएम ने दिया बयान, जानें- अब तक क्या-क्या हुआ?

Chhattisgarh Violence: बेमेतरा हिंसा को लेकर आज विहिप ने छत्तीसगढ़ बंद बुलाया है. इसे लेकर नेताओं के बीच बयानबाजी शुरू हो चुकी है. सीएम बघेल का बयान सामने आया है.

VHP Chhattisgarh Bandh: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के दौरान एक युवक की मौत ने तुल पकड़ लिया है. राज्य में स्थिति तनावपूर्ण देखने को मिल रही है. बेमेतरा हिंसा ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है. इसे लेकर नेताओं के बीच आपस में बयानबाजी शुरू हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है. उन्होंने भरोसा दिया है कि मामले में दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार पर बीजेपी ने बड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को तालिबान बनाना चाहती है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने इस बयान को स्तरहीन करार दिया है. बेमेतरा हिंसा के विरोध में अब विश्व हिंदू परिषद भी उतर आई है. विश्व हिंदू परिषद ने हिंसा के बीच जान गंवाने वाले भुनेश्वर साहू (22) की हत्या के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद बुलाया है. इस बंद का बीजेपी के साथ साथ बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन किया है. 

इस दौरान सोमवार को रायपुर बस स्टैंड में विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने बस में तोड़ फोड़ की. विहिप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बस स्टैंड बंद कराने पहुंचे.

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सबसे बड़े मार्केट शास्त्री बाजार को बंद करा दिया है. बंद के दौरान बड़ी संख्या में विहिप के कार्यकर्ता जय स्तंभ चौक और शास्त्री बाजार में जुट गए. विश्व हिंदू परिषद के इस बंद को बीजेपी ने भी अपना समर्थन दिया है. 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने साधा निशाना

इस हिंसा के बाद बीजेपी ने भी कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान जारी करते हुए कहा कि बेमेतरा में 22 वर्षीय युवक की हत्या हृदय विदारक घटना है. कांग्रेस राज में दरिंदगी की हदें पार हो रही है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा ''कुछ दिन पहले ही गौ मांस दिखाते हुए गाली -गलौच और धमकियां देते हुए एक वीडियो वायरल किया गया था. अब एक निर्दोष युवक की बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई. कांग्रेस छत्तीसगढ़ को तालिबान बनाना चाहती है प्रदेश का युवा बनने नहीं देगा. जनता कांग्रेस को जवाब देगी.''

दरअसल बेमेतरा के बीरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हिंसा के बाद एक 22 साल के युवक की हत्या ने तुल पकड़ लिया है. बीजेपी के सांसद संतोष पाण्डेय ने इस हिंसा के पीछे लव जिहाद बताया है. उन्होंने कहा कि काफी समय से यहां लव जिहाद चल रहा है. लेकिन पुलिस ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया. अब बेमतरा हिंसा मामले में हिंदू संगठन सक्रिय हो गई है. 

पुलिस ने अब तक 11 लोगों को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि शनिवार को बच्चों के झगड़े ने दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष शुरू कर दिया है. गांव में तनावपूर्ण हालत को देखते हुए साजा एसडीएम ने इस इलाके में धारा 144 लागू कर दिया है. इसके अलावा हत्या के आरोप में अब तक 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें निजामुद्दीन, रशीद खान, मुख्तार खान, अकबर खान, अब्दुल खान, नवाब खान, अयूब खान, शफीक मोहम्मद,  बशीर खान, जलील खान और जनाब खान शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:

Sukma News: नक्सलियों ने व्यापारियों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, एक की मौत, दो गंभीर, बाइकें भी छीनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget