एक्सप्लोरर

Sukma News: नक्सलियों ने व्यापारियों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, एक की मौत, दो गंभीर, बाइकें भी छीनी

Chhattisgarh: पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के पालमड़गु इलाके में नक्सलियों ने बाइक सवार तीन व्यापारियों को बुरी तरह से पीटा और उसके बाद उन्हें वहीं पर अकेला छोड़ उनकी मोटरसाइकिलें छीनकर फरार हो गए.

Naxalites Kill Traders: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों का तांडव बीते कुछ दिनों से जारी है, कुछ ही सप्ताह पहले जिस इलाके में नक्सलियों ने एक सरकारी वाहन में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था उसी इलाके में दोरनापाल के रहने वाले तीन व्यापारियों की नक्सलियों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी है, जिसमें एक व्यापारी की मौत हो गई है, जबकि अन्य दो व्यापारियों की हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के पालमड़गु इलाके में नक्सलियों ने बाइक में सवार तीनों व्यापारियों को बुरी तरह से पीटा और उसके बाद उन्हें वहीं पर अकेला छोड़ उनकी मोटरसाइकिल अपने साथ ले गए, जैसे तैसे इस इलाके से निकल घायल तीनों व्यापारी मुख्य सड़क पर पहुंचे और कुछ लोगों की सहायता से दोरनापाल पहुंचे जहां नक्सलियों के डंडे से बुरी तरह से घायल प्रदीप बघेल नाम के व्यापारी की मौत हो गई, जबकि अन्य दो व्यापारी गोपाल बघेल और प्रधान सोनानी  को दोरनापाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है, हालांकि नक्सलियों ने इन व्यापारियों की पिटाई क्योंकि इसका खुलासा अब तक नक्सलियों ने नहीं किया है, वहीं अन्य दोनों ही घायल व्यापारी कुछ बोल पाने के हालत में नहीं है.

जानें कैसे दिया वारदात को अंजाम

दोरनापाल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोरनापाल के ही रहने वाले प्रदीप बघेल, गोपाल बघेल और प्रधान सोनानी  शनिवार की दोपहर दोरनापाल से करीब 50 किलोमीटर दूर पालमड़गु इलाके में निकले हुए थे इन व्यापारियों के द्वारा ग्रामीणों से वनोपज लिया जाता है जिसमें कोदो, कुटकी, रागी, महुआ ,ईमली शामिल है, इसके बदले व्यापारियों के द्वारा ग्रामीणों को राशन दिया जाता है. लंबे समय से इस इलाके के कई व्यापारी यह काम करते आ रहे हैं, शनिवार शाम को भी जब व्यापारी वनोपज लेकर वापस लौट रहे थे.

इसी दौरान पालमड़गु के जंगलों में नक्सलियों ने बाइक सवार तीनों व्यापारियों को रुकवाया और उनसे बुरी तरह से मारपीट की, तीनों ही व्यापारियों की डंडों से पिटाई की और प्रदीप बघेल नाम के व्यापारी को बुरी तरह से नक्सलियों ने पीटा, जिसके बाद उनका मोटरसाइकिल भी नक्सलियों ने ज़ब्त कर लिया, और वनोपज भी छीन लिए तीनों की घायल व्यापारी जैसे तैसे सड़क तक पहुंचे और उसके बाद पास में ही मौजूद अपने रिश्तेदार के घर पहुंच उनको घटना की जानकारी दी.

रिश्तेदारों ने तीनों घायलों को दोरनापाल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू होने के कुछ घण्टो बाद ही  प्रदीप बघेल की मौत हो गई ,डॉक्टरों के मुताबिक गोपाल बघेल और प्रधान सोनानी को शरीर में काफी गंभीर चोटे आई है इनका इलाज जारी है...

अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में दोरनापाल थाना के प्रभारी का कहना है कि घटना के बाद रविवार को सुबह पुलिस की टीम भी मौके पर रवाना की गई और लगातार उस इलाके में गश्ती भी जारी है, वहीं आसपास के ग्रामीण से भी पूछताछ की जा रही है, हालांकि घायल अवस्था में होने की वजह से दोनों ही व्यापारी से ज्यादा पूछताछ नहीं हुई है, उनके सेहत में सुधार होने के बाद घटना को लेकर पूरी तरह से पूछताछ की जाएगी, फिलहाल अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनास्थल में लगातार सर्चिंग बढ़ा दी गई है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Coronavirus Cases: छत्तीसगढ़ में 81 नए कोरोना केस सामने आये, एक व्यक्ति की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget