एक्सप्लोरर

तेंदूपत्ता खरीदी में लक्ष्य से पिछड़ा बस्तर, बीजापुर में अब तक शुरू नहीं हुई 'हरे सोने' खरीदी, क्या है वजह?

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में तेंदूपत्ता की खरीद प्रभावित हो रही है. बस्तर के आदिवासी अंचलों में ग्रामीणों के लिए छत्तीसगढ़ में हरा सोना कहे जाने वाले तेंदूपत्ता का संग्रहण आय का मुख्य स्रोत है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मौसम में आए बदलाव की वजह से तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है, एक तरफ जहां बस्तरवासियो को बारिश से भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ इस अंधड़ और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ में हरा सोना कहे जाने वाले तेंदूपत्ता की खरीदी प्रभावित हो रही है. 

बस्तर वन वृत के चारों वन मंडल जिसमें बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में इस सीजन में पौने तीन लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक तीन वन मंडल सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर में केवल 77 हजार 475 मानक बोरा तेंदूपत्ता की खरीदी हो पाई है, वहीं बीजापुर वन मंडल के फड़ में खराब मौसम की वजह से तेंदूपत्ता की खरीदी  शुरू ही नहीं हो पाई है.

5500 रुपये करने का किया था वादा
दरअसल बस्तर के आदिवासी अंचलों में ग्रामीणों के लिए छत्तीसगढ़ में हरा सोना कहे जाने वाले तेंदूपत्ता का संग्रहण आय का मुख्य स्रोत है, बच्चों से लेकर पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग भी तेंदूपत्ता के सीजन में जंगलों से तेंदूपत्ता की तोड़ाई करते हैं और आर्थिक आय अर्जित करते हैं, छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बीजेपी ने अपने मोदी की गारंटी में प्रति मानक बोरा में इजाफा करते हुए 5500 रुपये करने का वादा किया था.

वादा निभाते हुए इस सीजन में 5500 रुपये  भुगतान करने की घोषणा की गई है, यही कारण है कि संग्राहक ज्यादा से ज्यादा मात्रा में तेंदूपत्ता का संग्रहण करने तैयारी में थे, लेकिन बे मौसम बारिश के कारण तेंदूपत्ता की खरीदी प्रभावित हो रही है,और ग्रामीण संग्राहकों में मायूसी छा गई है और बस्तर वन मंडल अपने खरीदी लक्ष्य से काफी दूर है.

बीजापुर में तेंदूपत्ता खरीदी की नहीं हुई शुरुआत
बस्तर के मुख्य वन संरक्षक आर. सी दुग्गा ने बताया कि बस्तर में पिछले कुछ  दिनों से तेज अंधड़ के साथ जमकर  बारिश हो रही है, वहीं कुछ जगह पर ओलावृष्टि भी हुई है, इसके कारण तेंदूपत्ता की गुणवत्ता खराब हुई है, यही कारण है कि ठेकेदारों द्वारा मौसम को देखते हुए रोक-रोक कर खरीदी की जा रही है, बस्तर के अंतर्गत चार वन मंडलों में बीजापुर वन मंडल में सबसे बेहतर क्वालिटी की तेंदूपत्ता पाई जाती है, लेकिन यहां पर खरीदी शुरू ही नहीं हो पाई है, बारिश की वजह से यहां तेंदूपत्ता खराब निकल रहे हैं जिस वजह से इसकी खरीददारी नहीं हो पा रही है, वहीं बारिश के कारण फड़ में सूख रही तेंदूपत्ता भी खराब हो रही है.

तेंदूपत्ता खरीदी में लक्ष्य से पिछड़ा बस्तर
मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर वन वृत के अंतर्गत चार वन मंडल में बीजापुर में 1 लाख 21 हजार 600 मानक बोरा खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक खरीदी की शुरुआत ही नहीं हो पाई है, इसके अलावा सुकमा वन मंडल में 1 लाख 8  हजार मानक बोरा खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक केवल 51 हजार 739 मानक बोरा तेंदूपत्ता की खरीदी हुई है, वहीं दंतेवाड़ा में 19 हजार 200 मानक बोरा का लक्ष्य रखा गया है ,और अब तक 17 हजार 621 मानक बोरा तेंदूपत्ता की खरीदी हो गई है.

इसके अलावा बस्तर वन मंडल में 21 हजार 800 मानक बोरा खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, और अब तक 8 हजार 114 मानक बोरा की खरीदी हुई है, पिछले साल की तुलना में इस साल बारिश की वजह से तेंदूपत्ता की खरीदी काफी प्रभावित हुई है.

ये भी पढ़ें: धमतरी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी मंगल मड़काम ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget