एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर की पारंपरिक शिल्पकला से नई पीढ़ी ने बनाई दूरी, अस्तित्व पर मंडराने लगा खतरा, जानें क्या है वजह

Bastar News: बस्तर की कलाकृतियों की विदेशों में काफी डिमांड है. यहीं नहीं कलाकृतियां महंगे दामों पर भी बिकती है लेकिन इसके बावजूद नई पीढ़ी इन कलाकृतियों को बनाने में रुचि कम लेती है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में आदिवासियों के द्वारा निर्मित बस्तर की पारंपरिक शिल्प कला पूरे देश और विदेशों में विख्यात है. विदेशों में बस्तर की कलाकृतियों की काफी ज्यादा डिमांड रहती है. यही वजह है कि यह कलाकृतियां महंगी दामो में भी बिकती है और लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं. लेकिन अब बस्तर की नई पीढ़ी में इस शिल्प कला को आगे बढ़ाने को लेकर रूचि कम होने के कारण इसके अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. 

‘कलाओं के प्रशिक्षुओ की संख्या में हो रही है कमी’
बस्तर की पारंपरिक कलाओं में बेल मैटल आर्ट (डोकरा आर्ट) टेराकोटा,बांस शिल्प कला, लौह शिल्प कला आदि देश विदेशों में विख्यात है. खास बात यह है कि इन कलाओं के लिए प्रसिद्ध बस्तर के कई शिल्पकारों को राष्ट्रीय और राज्यस्तर पर कई पुरस्कार और सम्मान भी मिल चुका है. लेकिन इन कलाओं को लेकर नई पीढ़ी में रुचि कम नजर आ रही है. कुछ साल पहले जिन कला केंद्रों में कुछ लोग जो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे. वहीं इस कला को वर्तमान में जीवित रखे हुए हैं. उसके बाद इस कला का क्या हश्र होगा इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन कलाओं के प्रशिक्षुओ की संख्या भी लगातार कम होती जा रही है.

‘कम आय होने की वजह से शिल्पकार नहीं ले रहे रुचि’
दरअसल, आधुनिक युग के साथ ही बस्तर के पारंपरिक कलाकारों की नई पीढ़ी बस्तर के पारंपरिक कलाकृतियों का काम छोड़ रहे हैं. बस्तर संभाग के ऐसे कई जिले हैं. जहां के गांव सिर्फ यहां बनने वाली कलाकृतियां और यहां के शिल्पकारों के नाम से ही पहचानी जाती थी, लेकिन आलम यह है कि कई गांव के शिल्पकार अब इस काम से ही तौबा कर रहे हैं. हालांकि ग्रामीण इसके पीछे की वजह इस शिल्पकला से आमदनी कम होना बता रहे हैं.

आधुनिकता के युग के साथ ही महंगाई भी बढ़ते जा रही है. ऐसे में उनके द्वारा बनाए गए बेल मेटल आर्ट, टेराकोटा और बांस शिल्प कला के साथ ही लौह शिल्पकला, देश विदेशों में तो महंगी बिक रही है. लेकिन उनको जो मेहनताना मिलना चाहिए वह लगातार घटता जा रहा है, और सही दाम नहीं मिल पाने की वजह से अब ग्रामीण अपने इस पारंपरिक काम को छोड़कर दूसरे कामों में ध्यान दे रहे हैं, ताकि उसमें कुछ पैसे बच सकें, खासकर बस्तर जिले और कोंडागांव जिले में शिल्प कलाकारों की संख्या घटती जा रही है. जिससे इस पारंपरिक कला के अस्तित्व में खतरा मंडराने लगा है.

‘नई पीढ़ी नही ले रही इस काम मे रुचि’
इधर हस्तशिल्प बोर्ड के अधिकारी बी. के साहू का कहना है कि बस्तर की पारंपरिक कला को नई पीढ़ी में भी जीवित रखने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है, साथ ही पुराने कलाकारों को भी बुलाया जाता है हालांकि यह बात सही है कि पिछले कुछ सालों की तुलना में अब बेहद कम लोग ही शिल्पकला की प्रशिक्षण लेने आते हैं और अधिकांश नई युवा पीढ़ी दूसरे कामों में व्यस्त हो गई हैं. ऐसे में नई पीढ़ी को इस काम को सिखा पाने में मुश्किल हो रही है. हालांकि कुछ चुनिंदा जैसे बेलमैंटल आर्ट,लौह शिल्प, और आलचुन्नी कला जैसी पारंपरिक कला में बस्तर के शिल्पकारों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के द्वारा पुरस्कृत करने के साथ ही राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय पर भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं.

इसमें कोंडागांव के जयदेव सोनाधर और नानजात सहित तोकापाल के सिंधु दास को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है और इनके बेटों ने वर्तमान में इस कला को जीवित रखा है. लेकिन आने वाली पीढ़ी में यह दिलचस्पी होगी या नहीं होगी यह कह पाना मुश्किल है और वर्तमान में भी नई पीढ़ी में इस शिल्पकला को लेकर दिलचस्पी बेहद कम नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: अपने गढ़ में जल जीवन मिशन के काम से बौखलाए नक्सली, 2 ठेकेदार सहित 4 लोगों का किया अपहरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget