एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने कई गांव को बनाया टापू , रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी SDRF

Chhattisgarh News: बस्तर संभाग में पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से एक बार फिर सुकमा, बीजापुर के कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं.

Flood In Batar: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से एक बार फिर सुकमा, बीजापुर के कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं. संभाग के सभी नदी उफान पर हैं जिससे बस्तर संभाग के सभी जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. जगदलपुर शहर के कई वार्डों और रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है. इंद्रावती नदी तट के इलाकों से लगातार लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है. 

कलेक्टर ने अनुसार 60 परिवार प्रभावित हुए हैं

बस्तर कलेक्टर चन्दन कुमार ने बताया कि भारी बारिश की वजह से जिले के 60 परिवार प्रभावित हुए हैं और इन सभी को राहत शिविरों में रखने की व्यवस्था की जा रही है. वहीं एक युवक की गोरियाबाहर नाला में डूबने से मौत हो गयी है. जिसके शव को लगातार ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए SDRF की टीम को तैनात कर दिया गया है.

बस्तर जिले के साथ-साथ संभाग के कई जिलों में SDRF की टीम को पूरी तरह से मुस्तैद किया गया है. हालांकि जगदलपुर शहर में एक मौत की जानकारी मिली है लेकिन अन्य जिलों में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. फिलहाल बाढ़ में फंसे लोगों को लगातार रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

अंदरूनी क्षेत्रो में आवागमन प्रभावित

मौसम विभाग ने 3 दिनों के लिए बस्तर संभाग के सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे में 2 दिनों में ही इस भारी बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. बारिश की वजह से बस्तर संभाग में आवागमन भी प्रभावित हो गया है. सड़क मार्ग के साथ-साथ बस्तर में उड़ान सेवा, रेल सेवा भी प्रभावित हो गई है.

इसके अलावा कई अंदरूनी गांव तक चलने वाले यात्री बसों के पहिए भी पूरी तरह से थम चुके हैं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई सरकारी भवनों और अस्पताल में बारिश का पानी घुस गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक ऐसे ही मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है.

बस्तर एसपी जिंतेंद्र सिंह मीणा का कहना है कि होम गार्ड के जवानों के साथ-साथ बाढ़ आपदा प्रबंधन को भी तैनात किया गया है. क्योकि कई अंदरूनी क्षेत्रो में सड़कों में लबालब बारिश का पानी भर गया है उन जगहों पर भी जवानो की तैनाती की गई है.

संभाग भर में SDRF की टीम को किया गया तैनात

SDRF प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पूरे संभाग में एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है. खासकर सुकमा और बीजापुर में सबसे अधिक जवानों की तैनाती की गई है. सभी संसाधनों से लैस एसडीआरएफ की टीम पूरे संभाग के जिलों में नजर बनाए हुई है. फिलहाल उनका कहना है कि अभी स्थिति नियंत्रण में है और जगदलपुर में गोरिया बहार नाला में डूबे युवक को ढूंढने की पूरी कोशिश की जा रही है.

क्योंकि अभी इंद्रावती का पानी मंगड़ू कचौरा मार्ग पर 15 से 20 फिट ऊपर बह रहा है. ऐसे में पानी उतरने का इंजतार किया जा रहा है और नदी में बहे शव को ढूंढने का लगातार प्रयास किया जा रहा है.

Bastar News: बस्तर में तैनात दो जवानों में दिखे मंकी पॉक्स के लक्षण, जगदलपुर डिमरापाल अस्पताल में भर्ती

Swine Flu: रायपुर में स्वाइन फ्लू से चार साल की बच्ची की मौत, डॉक्टरों की सलाह- लापरवाही न बरतें, फौरन टेस्ट कराएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget