एक्सप्लोरर

Bastar News: नगरनार NMDC स्टील प्लांट से बस्तर को मिली नई पहचान, देश की 10% डिमांड को करेगा पूरा

Chhattisgarh News: इसका उत्पादन 30 लाख टन से शुरू कर 2025 तक इसे 3  करोड़ टन स्टील तक उत्पादन बढ़ाने की योजना भी NMDC ने तैयार की है. प्लांट निर्माण का 90% काम पूरा हो चुका है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) के नगरनार (Nagarnar) में स्थापित एनएमडीसी लिमिटेड स्टील प्लांट (NMDC Steel Plant) का 90% काम पूरा हो चुका है और आने वाले कुछ सालों में देश को कुल इस्पात उत्पादन का 10% बस्तर के इसी एनएमडीसी लिमिटेड स्टील प्लांट से प्राप्त होगा होगा. इस प्लांट को चालू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. प्लांट को कोक ओवन बैटरी नंबर 1 से कोक का पहला बैच प्राप्त हुआ है. एनएमडीसी के निदेशक तकनीकी एस.नंदी ने कोक ओवन को शुरू किया. बताया जा रहा है कि यह ओवन कोक यूक्रेन की तकनीक पर आधारित है, जिसकी 2 हजार करोड़ रुपए लागत है.

जल्द शुरू होगा प्लांट में स्टील उत्पादन

कोक ओवन बैटरी नंबर 1 में कोयला डालकर हॉट ट्रायल  शुरू किया गया. बताया जा रहा है कि यह महत्वपूर्ण कदम विदेशी और भारतीय विशेषज्ञों की देखरेख में सभी सुरक्षा और चिकित्सा बुनियादी ढांचे के साथ अलर्ट और स्टैंडबाय पर शुरू किया गया. पहला बैच होने के कारण कोयले को कोक में बदलने की प्रक्रिया में सामान्य समय अवधि 16 से 18 घंटा की तुलना में लगभग 32 घंटे लगे, साथ ही कोयले को कोक में बदलने के लिए 1100 डिग्री सेंटीग्रेड पर गर्म किया गया, इसका उपयोग ब्लास्ट फर्नेस में ईंधन और रेडूसर के रूप में किया जाता है, जहां लौह अयस्क को पिघलाया जाता है. नगरनार स्टील प्लांट के कोक ओवन कॉम्प्लेक्स के पूरी तरह से चालू होने पर हर साल 1.76 मिलियन टन मेटलर्जिकल कोक उत्पन्न करने की इस नगरनार एनएमडीसी प्लांट की क्षमता है. NMDC अधिकारियों ने बताया कि इस प्लांट का दूसरा कोक ओवन इसके बाद जल्द ही शुरू किया जाएगा और इसके बाद प्लांट को शुरू करके अन्य प्रमुख क्षेत्रों में काम होगा.

2025 तक 3 करोड़ टन स्टील का होगा उत्पादन 
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बस्तर के नगरनार  में मौजूद एनएमडीसी स्टील प्लांट से जल्द ही स्टील देश और विदेशों में निर्यात किया जाएगा. नगरनार  इस्पात संयंत्र का डिमर्जर NMDC लिमिटेड पर कर दिया गया है और अब नगरनार इस्पात संयंत्र को अलग कंपनी बना दिया गया है और उसका नाम एनएमडीसी स्टील लिमिटेड कर दिया गया है. इसका उत्पादन 30 लाख टन से शुरू कर 2025 तक इसे 3  करोड़ टन स्टील तक उत्पादन बढ़ाने की योजना भी NMDC ने तैयार की है. NMDC के जीएम कम्युनिकेशन रफीक अहमद ने बताया कि नयी राष्ट्रीय इस्पात नीति के तहत 2030 तक देश में स्टील उत्पादन का लक्ष्य 30 करोड़ टन करने का है.

देश की 10% स्टील डिमांड करेगा पूरा

 इस हिसाब से बस्तर के नगरनार में 2025 तक देश का करीब 10 फ़ीसदी स्टील का उत्पादन होने लगेगा. कोक ओवन की शुरुआत होने के साथ ही अब आगे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. रफीक अहमद ने बताया कि एनएमडीसी इस्पात संयंत्र के तकनीकी निदेशक एस.नंदी की मौजूदगी में कोक ओवन को शुरू किया गया. कोक ओवन कॉम्प्लेक्स में 2 बैटरी है जिनमें से बैटरी नंबर 1 को कमीशन किया गया, हर बैटरी में 7 मीटर ऊंचे 67 ओवन हैं और एक कोक ड्राई कूलिंग प्लांट है जो नाइट्रोजन का उपयोग करके गर्म को ठंडा करेंगे और प्रभावी रूप से प्रदूषण से बचाएंगे और बिजली पैदा करने के लिए गर्मी का उपयोग करने में मदद करेंगे. NMDC स्टील प्लांट को डिमर्जर करने के बाद लगातार स्टील उत्पादन के लिए सभी कार्यों में तेजी लाई गई है, आने वाले कुछ सालों में जल्द ही  स्टील प्लांट को शुरू करने की योजना बनाई गई है, साथ ही इस स्टील प्लांट में स्थानीय लोगों को भी रोजगार दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: जशपुर में सांप ने काटा तो बच्चे को आ गया गुस्सा, नाग को दांतों से काट कर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget