एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में युवाओं के प्रदर्शन के बाद RTO एक्शन मोड में, यात्री बसों पर हो रही कड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के युवाओं ने तेज रफ्तार और क्षमता से अधिक यात्रियों को बस में सवार करने और अन्य मामलों को लेकर बस मालिकों के खिलाफ हल्ला बोल दिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में पिछले दिनों नेशनल हाईवे 30 पर एक यात्री बस के ठोकर से कार सवार पांच लोगों की आकस्मिक मौत हो गई थी. इस मामले में जगदलपुर शहर के युवाओं ने तेज रफ्तार और क्षमता से अधिक यात्रियों को बस में सवार करने और अन्य मामलों को लेकर बस मालिकों के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. युवाओं के द्वारा नेशनल हाईवे 30 पर लगभग डेढ़ घंटे तक चक्काजाम करने के बाद अब आरटीओ (RTO) हरकत में आते हुए यात्री बसों पर कार्यवाही करना शुरू कर दी है.

कई महीनों से हो रही थी शिकायत
बसों के अधूरे कागज, फिटनेस सर्टिफिकेट के अभाव में और ओवरलोड की जांच करते हुए आरटीओ ने सोमवार को 60 यात्री बसों पर कार्रवाई करते हुए लगभग एक लाख जुर्माना वसूला है. दरअसल पिछले कई महीनों से लगातार शिकायत के बावजूद भी बेलगाम दौड़ रही यात्री बसों पर कार्यवाही नहीं की जा रही थी. इस दुर्घटना के बाद जागरूक युवाओं के प्रदर्शन से जागी आरटीओ लगातार बस्तर जिले में अर्न्तराज्जीय बसों और दूसरे राज्यों तक चलने वाली यात्री बसों पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

60 यात्री बसों पर की गई चालानी कार्यवाही
बस्तर के आरटीओ ऋषभ नायडू ने जानकारी देते हुए बताया कि बेलगाम दौड़ने वाली यात्री बसों के खिलाफ आरटीओ (RTO) अभियान चला रही है. इसके तहत सोमवार को लगभग 60 यात्री बसों की जांच की गई इन बसों में दस्तावेज अधूरे या गायब मिले ,वही फिटनेस के कागज सही नहीं थे. वहीं ड्राइवर ,कंडक्टर बगैर वर्दी के नजर आए. इसके अलावा क्षमता से अधिक लोगों को बसों में बैठाया गया था. सड़कों पर बेलगाम दौड़ रही इन यात्री बसों के खिलाफ कार्यवाही की गई. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऋषभ नायडू ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

बस मालिकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
अगर इन यात्री बस के मालिक नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, अब तक 80 से अधिक यात्री बसों पर कार्रवाई की गई है. वहीं यह भी शिकायत मिली है कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए चलने वाली यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारियों को बसों में बैठाया जाता है. इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ऐसे में उनके खिलाफ भी लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी.

ग्रामीण यात्रियों के जान से हो रहा खिलवाड़
गौरतलब है कि बस्तर जिले से बड़ी संख्या में मजदूर दूसरे राज्यों में काम की तलाश में पलायन करते हैं. इस दौरान जिले के केशलूर इलाके में यात्री बसों में इन ग्रामीण यात्रियों को भेड़ बकरियों की तरह ठूस-ठूस कर बैठाया जाता है. कई बार ग्रामीण खड़े होकर ही लगभग 200 से 300 किलोमीटर की यात्रा तय करते हैं. इसके बावजूद सुविधा के नाम पर इन्हें कुछ नहीं दिया जाता है और मनमाने किराया भी वसूला जाता है. फिलहाल मामले के संज्ञान में आने के बाद अब आरटीओ ने ऐसे बसों और उनके मालिको पर भी कार्यवाही करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget