एक्सप्लोरर

Bastar News: यात्री ट्रेन की मांग को लेकर बस्तरवासियों का सत्याग्रह, सांसद बैज ने दी रेल रोको आंदोलन की चेतावनी

Bastar News: बस्तर सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि सप्ताह भर के भीतर मांग का जवाब नहीं मिलने पर रेल रोको आंदोलन होगा.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहले से ही यात्री रेल सुविधाओं की कमी है. कोरोना के शुरुआती दौर से 3 यात्री ट्रेनों का परिचालन रेल मंत्रालय ने रोक दिया है. करीब डेढ़ वर्षो से बंद पड़ी 3 यात्री ट्रेनों के परिचालन को दोबारा शुरू करवाने की मांग तेज हो गई है. आज बस्तर सांसद दीपक बैज (Deepak Baij) के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा. बस्तर सांसद दीपक बैज शीतकालीन सत्र में भी बस्तर की बंद पड़ी ट्रेनों को दोबारा चालू करने की मांग उठा चुके हैं. बावजूद इसके कोई पहल होता ना देख आज बड़ी संख्या में बस्तर सांसद समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने रेलवे स्टेशन परिसर पर एक दिवसीय सत्याग्रह किया.

डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं शुरू हुआ 3 यात्री ट्रेनों का परिचालन

दरअसल बस्तर से 6 यात्री ट्रेनों का संचालन किया जाता रहा है, लेकिन कोविड के शुरुआती दौर से ही सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया. लगातार मांग के बाद 3 यात्री ट्रेनों का परिचालन कुछ महीने पहले शुरू तो किया गया लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी किरंदुल- विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस, जगदलपुर-दुर्ग एक्सप्रेस और समलेश्वरी-एक्सप्रेस को अब तक शुरू नहीं किया गया. ट्रेनों के बंद होने से बस्तरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले में बस्तर सांसद दीपक बैज का कहना है कि देश में कोरोना का प्रकोप कम होने के साथ ही अन्य राज्यों में यात्री ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई लेकिन आज भी बस्तरवासी बंद पड़ी इन ट्रेनों को शुरू करने की मांग कर रहे हैं.

सांसद ने कहा कि उन्होंने कई बार रेल मंत्रालय को यात्री ट्रेन चालू करने के लिए पत्र लिखा. यही नहीं संसद में भी बंद पड़ी ट्रेनों को बहाल करने की मांग उठाई. बावजूद इसके रेल मंत्रालय बस्तर वासियों की इस मांग को पूरी तरह से अनसुना कर रहा है. इसलिए आज उन्हें अपने समर्थकों के साथ सत्याग्रह में उतरना पड़ा. बैज ने बताया कि बस्तर को दूसरे राज्यों से जोड़ने के लिए यात्री ट्रेन ही एकमात्र साधन है. सुविधा भी कई बार रेल रोको आंदोलन करने के चलते मिल पाई है. लेकिन अब तक देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार बंद पड़ी इन तीन यात्री ट्रेनों को शुरू करने में रुचि नहीं ले रहे हैं. सांसद का कहना है कि जब तक इन यात्री ट्रेनों को दोबारा शुरू नहीं किया जाता आंदोलन करते रहेंगे.

बस्तर सांसद ने रेलवे बोर्ड को दी एक हफ्ते की मोहलत

उन्होंने कहा कि सप्ताह भर के भीतर रेलवे बोर्ड की तरफ से अगर इस पर कोई जवाब नहीं मिलता है तो एक बार फिर से बस्तर में रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा. रेल मंत्रालय को सौंपे गए ज्ञापन में तीनों यात्री ट्रेनों को शुरू करने के अलावा कई मांगें हैं. जगदलपुर को राजधानी रायपुर से जोड़ने के लिए रावघाट रेल परियोजना का कार्य जल्द से जल्द  पूरा करने, नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले को रेल लाइन से जोड़ने और इस रेलमार्ग के लगभग पांच चयनित जगहों पर ओवरब्रिज बनाने के साथ ही जगदलपुर में अधूरे पड़े वासिंग लाइन का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने की मांग भी बस्तर सांसद के ज्ञापन में शामिल हैं.

Kanpur Raid: PM Modi पर Akhilesh Yadav का पलटवार, abp न्यूज़ से बोले- अंत में पैसा BJP का ही निकलेगा

Haryana में Manohar Lal Khattar की कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन नेताओं को मिली मंत्रिमंडल में जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget