एक्सप्लोरर

Bastar News: ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों का नया पैंतरा, रिमोट से चलने वाली पाइप बम का कर रहे इस्तेमाल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने रिमोट से चलने वाली पाइप बम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली नए नए पैंतरे अपनाते रहते हैं, एंटी नक्सल ऑपरेशन मे निकलने वाले जवानों पर कभी फायरिंग तो कभी सड़को को खोदकर टिफिन आईईडी बम लगाकर ब्लास्ट करते हैं.  अब इन दिनों नक्सली रिमोट से चलने वाली पाइप बम से जवानों को निशाना बनाने के फिराक में हैं, हालांकि इससे पहले यह पाइप बम ब्लास्ट हो पाता जवानों ने इसे देख लिया और अपनी सूझबूझ और सतर्कता से सर्च कर इसकी सूचना नारायणपुर एसपी को दे दी.

हो सकता था बड़ा नुकसान
घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए जिला पुलिस बल और आइटीबीपी की 29 वीं बटालियन की बीडीएस टीम को मौके के लिए रवाना किया, जिसके बाद BDS की संयुक्त टीम ने आईईडी पाइप बम को रिकवर कर उसे नष्ट कर दिया. एसपी ने बताया कि यह पाइप बम 15 किलो वजनी था जो रिमोट से चलता है और इसके ब्लास्ट होने से जवानों को बड़ा नुकसान पहुंच सकता था.

Chhattisgarh: CM बघेल ने किया 'मितान योजना' का शुभारंभ, अब एक फोन पर अब घर बैठे मिलेंगी 100 सेवाएं


Bastar News: ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों का नया पैंतरा, रिमोट से चलने वाली पाइप बम का कर रहे इस्तेमाल

BDS ने बम बरामद कर किया डिफ्यूज
नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के ओरछा गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के करीब नक्सलियों ने 15 किलो वजनी रिमोट पाइप बम लगा रखा था, साप्ताहिक बाजार के आसपास सर्चिंग पर निकलने वाले जवानों की टीम पहुंचने वाली थी, इसकी सूचना पर नक्सलियों ने पहले से ही बम प्लांट कर रखा था, लेकिन आस-पास सर्चिंग के दौरान जवानों की नजर उस पर पड़ी और तुरंत जवान सचेत हो गए. इस बम की जानकारी उन्हें दी, जिसके बाद रिमोट से संचालित होने वाली इस पाइप बम को बीडीएस की टीम द्वारा सावधानीपूर्वक निकालते हुए नष्ट कर दिया गया. एसपी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार नक्सली इस इलाके में उत्पात मचा रहे हैं, कुछ दिन पहले ही नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 3 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था, इस घटना के बाद से लगातार इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है.  वहीं जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली अब इस तरह के पाइप बम का इस्तेमाल कर रहे हैं.


Bastar News: ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों का नया पैंतरा, रिमोट से चलने वाली पाइप बम का कर रहे इस्तेमाल

ऐसे तैयार होता है नक्सली पाइप बम
नक्सल मामलों के जानकार और एक्सपर्ट मनीष गुप्ता बताते हैं कि नक्सली लोहे के मोटे मोटे पाइप में बारूद भरकर इसमें डेटोनेटर और जिलेटिन का उपयोग करते हैं और एक रिमोर्ट में वायर लगाकर छोटे-छोटे बैटरी सेल का उपयोग करते हैं, पाइप जितना बड़ा और भारी होता है उसमें बारूद की मात्रा नक्सली उतनी ही भरते  हैं और इसके बाद जैसे ही रिमोर्ट को दबाते हैं यह पाइप बम ब्लास्ट हो जाता है, पूरी तरह से लोहे से बनी पाइप के टुकड़े जवानों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए नक्सली टिफिन बंम के साथ-साथ इस तरह के रिमोर्ट से चलने वाली पाइप बम का इस्तेमाल जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़कों के किनारे या फिर घने जंगल के पखडंडियो जैसे इलाकों में लगाए रखते हैं.

यह भी पढ़ें-

Durg: खुशी का माहौल बदला मातम में, अपनी सगाई के दिन ही हुई युवक की मौत, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget