एक्सप्लोरर

Bastar News: रसोइया कर्मचारी संघ की हड़ताल, बस्तर में बच्चों को नहीं मिल रहा मिड-डे मील

Chhattisgarh News: रसोईया कर्मचारी संघ पिछले सप्ताह भर से अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है. बस्तर संभाग के भी करीब 15 हजार से ज्यादा रसोईया संघ के कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं.

Cook Union Strike: रसोईया कर्मचारी संघ पिछले सप्ताह भर से अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है. बस्तर (Bastar) संभाग के भी करीब 15 हजार से ज्यादा रसोईया संघ (cook union) के कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं. एक साथ सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील के तहत दी जाने वाली मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा गई. संभाग के कई अंदरूनी क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं मिल पा रहा है.

कई जगहों पर महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से और खुद शिक्षक मध्यान्ह भोजन पका रहे हैं लेकिन बच्चों को भरपेट भोजन नहीं मिल रहा है और ना ही गुणवत्ता युक्त भोजन परोसा जा रहा है. खुद जगदलपुर शहर के ही कई प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के भोजन में कीड़े निकल रहे हैं तो कहीं अधपका भोजन बच्चों को खिलाया जा रहा है.

3 सूत्रीय मांगों को लेकर डटे है हड़ताल में

सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पकाने की जिम्मेदारी रसोईया संघ की है. उनका कहना है कि साल 2009 से अब तक उन्हें मानदेय के रूप में केवल 1500 रुपए दिया जा रहा है. इसमें केंद्र सरकार के द्वारा हजार रुपए और 500 रुपये छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है. 1500 रुपए के मानदेय में उनके परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा है. इससे पहले भी कई बार मानदेय बढ़ाने की मांग की गई. इसके बावजूद सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है. इसके अलावा सालों से उन्हें रेगुलर करने का वादा किया जा रहा है लेकिन अब तक ना बीजेपी सरकार और ना वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने उनका नियमितीकरण किया.

ऐसे में वे जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन पर डटे रहने का मन बना लिया है. रसोईया संघ के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सबसे ज्यादा इसका नुकसान स्कूली बच्चों का हो रहा है. मिड डे मील के तहत बच्चों को सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन अनिवार्य है. जब से रसोईया संघ के कर्मचारी हड़ताल पर हैं, तब से मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई. 

बच्चों को नहीं मिल पा रहा भरपेट भोजन

हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर प्रशासन जरूर महिला स्व सहायता समूह को अलग-अलग स्कूलों में खाना पकाने की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन इस समूह के द्वारा कई स्कूलों में अधपका भोजन बनाया जा रहा है. कई स्कूलों में तो दोबारा बच्चों को भोजन नहीं मिल पा रहा है और बच्चों के भोजन मांगने पर उन्हें डांट दिया जा रहा है. कई जगहों पर खाने में कीड़े निकल रहे हैं, जिससे बच्चे परेशान हो गए हैं.

शिक्षकों का कहना है कि उनके द्वारा कोशिश की जा रही है कि बच्चों को सही और भरपेट भोजन मिले लेकिन वह भी मानते हैं कि कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जरूर व्यवस्था चरमरा गई. कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से खासकर बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी असर पड़ा है. कुछ जगहों पर तो मध्यान्ह भोजन ही बच्चों को नहीं मिल पा रहा है.

Raipur News: गणेश विसर्जन के लिए जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, नियमों का उल्लंघन करना पड़ेगा महंगा 

Balrampur News: बलरामपुर में किसानों को बांटा गया मुआवजा, 26 साल पहले शुरू हुए बांध निर्माण से थे प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget