एक्सप्लोरर

बस्तर लोकसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रहा नोटा, बीजेपी-कांग्रेस के बाद सबसे ज्यादा मिले वोट

Lok sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 10 लोकसभा सीटों पर जीत मिली. बस्तर सीट पर विजेता महेश कश्यप रहे. बस्तर में तीसरे स्थान पर सबसे अधिक वोट नोटा को मिले.

Bastar Lok sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं और छत्तीसगढ़ के 11  सीटों में से 10 सीटों में बीजेपी के  प्रत्याशियों ने बाजी मारी है,  एक तरफ जहां कांग्रेस अपनी हार को लेकर मंथन कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी पूरे प्रदेश भर में जश्न मना रही है, बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी महेश कश्यप  ने जीत दर्ज की है,

इधर   विधानसभा  चुनाव की तरह ही बस्तर  लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में  भी तीसरे स्थान पर नोटा  में वोट पड़े हैं, यानी कि  बीजेपी- कांग्रेस के प्रत्याशी के बाद तीसरे स्थान पर कोई भी प्रत्याशी नोटा से ज्यादा वोट नहीं ला पाया है, सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा में 9 हजार 467 लोगों ने नोटा पर बटन दबाया है, और पूरे बस्तर लोकसभा सीट में कुल 36 हजार 753 वोट नोटा को पड़े हैं.....

तीसरे नंबर पर नोटा का स्थान
दरअसल छत्तीसगढ़ के 11 सीटो में हुए  लोकसभा चुनाव में पिछले विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी बस्तर लोकसभा सीट में इनमें से कोई नहीं विकल्प यानी कि नोटा का बस्तरवासियों ने जमकर इस्तेमाल किया है, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में यह बटन सबसे अंत में था आलम यह है कि बस्तर लोकसभा सीट में नोटा तीसरे स्थान पर रहा है, पिछले दो चुनाव जिसमे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में यह देखा जा रहा है कि बस्तरवासी प्रत्याशियों के ना पसंद करने पर नोटा पर बटन दबा रहे हैं, इस बटन का बस्तर में शुरू से ही जमकर उपयोग हो रहा है ,शहरी क्षेत्र के साथ-साथ बस्तर के आदिवासी अंचलों में भी ग्रामीणों ने नोटा पर बटन दबाया है.

तीसरे नंबर पर नोटा पर ही सबसे ज्यादा वोट पड़े
माना जा रहा था कि बस्तर में CPI , सर्व आदि दल के प्रत्याशी और  हमर राज पार्टी के  प्रत्याशियों को बीजेपी -कांग्रेस के बाद ज्यादा वोट मिल सकते हैं, लेकिन पूरे लोकसभा सीट में ऐसा देखने को नहीं मिला और तीसरे नंबर पर नोटा पर ही सबसे ज्यादा वोट पड़े, इधर नोटा में वोट पड़ने से इससे बीजेपी और कांग्रेस को भी नुकसान हुआ है ,बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 8 विधानसभा में कांग्रेस  के प्रत्याशी को काफी कम वोट मिले है, अगर इन सीटों में नोटा की जगह बीजेपी- कांग्रेस को वोट पड़ता तो नतीजे भी बदल सकते थे, लेकिन बस्तर वासियों की प्रत्याशियों को लेकर नाराजगी  ऐसी थी कि इस चुनाव में बस्तर वासियों ने जमकर नोटा का इस्तेमाल किया है.

8 विधानसभा में कहां पड़े सबसे ज्यादा नोटा पर वोट
बस्तर  लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा से  मिली आंकड़ों के मुताबिक नोटा बटन पर कुल 36  हजार 733 वोट पड़े हैं, इनमें सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा  में 9467,  नारायणपुर में 4845, बस्तर में 2326, चित्रकोट में 6588, जगदलपुर में 2429,  कोंटा विधानसभा में 4694, बीजापुर में 3453 और कोंडागांव में 2931 वोट पड़े हैं.

ये भी पढ़ें: बीजेपी प्रत्याशी से मिली हार के बाद बीमार हुए कांग्रेस नेता कवासी लखमा, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget