एक्सप्लोरर

Bastar News: पति ही निकला पत्नी का कातिल, पिता व भाई के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

बस्तर में गुमशुदा महिला की हत्या के आरोप में महिला के पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पति की निशानदेही पर जंगल में दफनाए गए महिला के शव को खोदकर बरामद किया गया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बस्तर (Bastar) पुलिस ने गुमशुदा महिला की हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के मामले में महिला के पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार किया है. तीनों ही आरोपी ने महिला की हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया था और उसके बाद से आरोपी पति फरार चल रहा था. घटना के 2 महीने बाद आखिरकार पुलिस ने पांच राज्यों में छानबीन करने के बाद आरोपी को उड़ीसा के पुरी शहर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पति की निशानदेही पर जंगल में दफनाए गए महिला के शव को खोदकर बरामद किया गया. 

गला घोंटकर की हत्या
वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि फोन पर दूसरे लोगों से बात करना उसे नागवार गुजरा साथ ही वह शादी के बाद से अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका जाता रहा था. इसके चलते अपनी पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई और मंदिर के बहाने जंगल में ले जाकर गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद अपने पिता और छोटे भाई की मदद लेकर घटनास्थल में ही गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया था. फिलहाल, पुलिस ने तीनों ही आरोपियों को रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है.

पिता और भाई के साथ शव को दफनाया
बस्तर एएसपी निवेदिता पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 महीने पहले  महिला सीमा यादव  के पिता ने बोधघाट थाना में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. इसके बाद पुलिस लापता महिला की तलाश में जुटी हुई थी. इस दौरान उसके पति जय शंकर पाण्डे से भी पूछताछ की गई लेकिन पति ने बड़ी शातिर तरीके से उसकी पत्नी अपनी सहेलियों के साथ मीना बाजार जाने की बात कहते हुए शहर छोड़ कर फरार हो गया. पूरे छानबीन के बाद पति पर ही हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस लगातार साइबर टीम की मदद से फरार महिला पति के छानबीन में जुटी हुई थी.

उड़ीसा के पुरी से हुई गिरफ्तारी
इसके बाद पांच राज्यों की तलाश करने के बाद आखिरकार आरोपी को उड़ीसा के पुरी शहर से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि 2 दिसंबर 2021 में उसने सीमा यादव से प्रेम विवाह किया था और दोनों परवागुड़ा में रह रहे थे. आरोपी ने पुलिस को बताया कि दूसरे लोगों से उसकी पत्नी द्वारा लगातार फोन में बातचीत करने से आए दिन विवाद होता रहता था. पारिवारिक विवाद के चलते  वह काफी परेशान हो गया था. इसके साथ ही अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका जताने के चलते बीते 27 सितंबर को उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई.

फोन पर बात करने से थी नाराजगी
इसके बाद गिरोला मंदिर जाने के बहाने मंदिर से वापसी के दौरान रास्ते के बीच जंगल में शौच के लिए गई अपनी पत्नी के पीछे जाकर उसकी चुन्नी से गला घोटकर जंगल में हत्या कर दी और वापस घर आ गया. इसके बाद अपने पिता और भाई को अपनी पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी. साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपी पति के पिता और छोटे भाई तीनों ने मिलकर  घटनास्थल में ही गड्ढा खोदकर महिला के शव को दफना दिया और वापस आ गए. इस घटना के बाद लगातार पुलिस छानबीन में जुटी रही और आखिरकार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल किया. इसके बाद इस हत्या में उसका साथ देने वाले  पिता और भाई को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  गया.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: मिशन 2023 के लिए पीएल पुनिया 90 विधानसभा का करेंगे दौरा, पॉलिटिकल अफेयर्स की मीटिंग आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget