एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: मिशन 2023 के लिए पीएल पुनिया 90 विधानसभा का करेंगे दौरा, पॉलिटिकल अफेयर्स की मीटिंग आज

Chhattisgarh Politics: पुनिया के साथ PCC चीफ मोहन मरकाम भी जा रहे हैं. वे बस्तर में दंतेवाड़ा और जगदलपुर विधानसभा के पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी चुनाव से संबंधित जरूरी निर्देश देंगे.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस भी पूरे 90 विधानसभा की रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है. कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया (PL Punia) ने एक महीने पहले 2018 चुनाव में हारे हुए विधानसभा सीट का दौरा किया था. अब जहां कांग्रेस का कब्जा है उसे कैसे बरकरार रखना है इसकी तैयारी के लिए पुनिया बस्तर (Bastar) दौरे पर जा रहे है. 

90 विधानसभा का दौरा करेंगे पुनिया
दरअसल बस्तर दौरे के लिए पीएल पुनिया गुरुवार को रायपुर (Raipur) पहुंचे हैं. बस्तर में 12 विधानसभा सीट है जो पूरे के पूरे कांग्रेस के कब्जे में है. पूरा इलाका ट्राइबल बेल्ट और नक्सल प्रभावित है. इस बस्तर दौरे को लेकर गुरुवार को रायपुर एयरपोर्ट में पुनिया ने मीडिया को बताया कि वे बस्तर ही नहीं सभी 90 सीटों का दौरा करेंगे. पिछली बार बिलासपुर की तरफ गए थे. सिर्फ बस्तर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे. वे अभी बस्तर दौरे पर जा रहे हैं और वहां की जो समस्याएं है उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे. बता दें कि पुनिया के साथ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी जा रहे हैं. वे बस्तर में दंतेवाड़ा और जगदलपुर विधानसभा के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. उनको आगामी चुनाव से संबंधित जरूरी निर्देश दिए जाएंगे. 

आज पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक
बस्तर जाने से पहले प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर के प्रदेश कांग्रेस भवन में पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक लेंगे. इस बैठक में 2023 के चुनाव रणनीति पर चर्चा होगी. सरकार के उन कार्यों पर फोकस किया जाएगा जिसे जनता पसंद कर रही है और जिन योजनाओं के जरिए पार्टी वोटरों को साध सके. इसके अलावा उन मुद्दों पर भी चर्चा होगी जो 2023 विधानसभा चुनाव में प्रमुख हो सकते हैं. आदिवासी आरक्षण घटने के मामले में आदिवासी समाज नाराज है. इस विषय पर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है क्योंकि राज्य में 29 सीट केवल आदिवासी समाज की है जिसमें कांग्रेस को 2018 चुनाव में बड़ी जीत मिली थी.

ये सभी नेता बैठक में होंगे शामिल
पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक आज सुबह 11 बजे राजीव भवन में शुरू होगी. इस बैठक में पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, चंदन यादव, सप्तगिरि शंकर उल्का, टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, शिव डहरिया, अमरजीत भगत और गिरीश देवांगन शामिल होंगे. इस बैठक को आगामी चुनाव को फोकस करते हुए अहम माना जा रहा है. बैठक में कई महत्वपूर्ण रणनीति बनाई जा सकती है.

Bastar News: बस्तर के इस गांव से खत्म हुआ नक्सलियों का खौफ, पहली बार यहां हुई थी पुलिस के साथ मुठभेड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget