एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: खुद को बैंक का अधिकारी बताकर खाते से उड़ाए लाखों रुपए, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

Bastar में ऑनलाइन फ्रॉड का अनोखा मामला सामने आया है. यहां फ्रॉड करने वालों में खुद को बैंक का अधिकारी बताकर पीड़ित से 5 लाख 18 हजार रुपए ठगी की.

Cyber Fraud In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर में बैंक का अधिकारी बनकर टेलिफोनिक फ्रॉड के माध्यम से 5 लाख 18 हजार रुपए ठगी करने वाले गिरोह को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा है. दोनों आरोपी की गिरफ्तारी झारखंड के देवघर से पुलिस ने की है. आरोपियों ने अपने आपको बैंक का अधिकारी बताकर टेलीफोन के माध्यम से जगदलपुर के रहने वाले प्रार्थी नीलांबर साहू को KYC अपडेट के नाम पर अपने ठगी का शिकार बनाया था और उनके खाते से लगभग 5 लाख 18 हजार रुपए ठगी कर लिए. प्रार्थी के रिपोर्ट पर बस्तर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने इन दोनों आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया, साथ ही इनके पास से 9 मोबाइल फोंस, 6 एटीएम कार्ड, पासबुक के साथ अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं.

एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करवाकर खाते से उड़ाए लाखों रुपये

जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि शहर के नीलांबर साहू नाम के व्यक्ति को अपने आपको बैंक अधिकारी बताकर झारखंड के रहने वाले आरोपी करीम अंसारी ने फोन किया था, फोन करने के बाद उनका KYC अपडेट नहीं होने की बात कहते हुए मोबाइल फोन में एनीडेस्क नाम का एक ऐप डाउनलोड कराया, जैसे ही प्रार्थी ने इस ऐप को डाउनलोड किया, उसके बाद आरोपी ने इस ऐप के माध्यम से अकाउंट के सारे डिटेल अपने मोबाइल में ले लिए, और सीवीवी, पिनकोड नम्बर के साथ ही खाते में रखे 5 लाख 18 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए और इसके बाद अपने मोबाइल को बंद कर दिया. प्राथी ने इसकी शिकायत कोतवाली में की, जिसके बाद साइबर टीम की मदद से इस फ्रॉड कॉल की पतासाजी की गई.

Chhattisgarh Road Accident: यात्रियों से भरी अनियंत्रित बस दीवार से टकराई, स्कूली बच्चों सहित 15 यात्री हुए घायल

पकड़े जाने पर दोनों ने कबूला जुर्म

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम को झारखंड के देवघर गांव रवाना किया गया, यहां पूछताछ करने पर करीम अंसारी और शकील अंसारी नाम के दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया. दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह से कई लोगों को अपने ठगी का शिकार बना चुके हैं. हालांकि इन आरोपियों के द्वारा ठगी करने की और भी जानकारी ली जा रही है, फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है, वहीं बस्तर पुलिस के अधिकारियों ने इस तरह के फ्रॉड कॉल से बस्तरवासियों को बचने की अपील भी की है.

Chhattisgarh Congress ने Rahul Gandhi को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया पारित, PCC चीफ बदलने पर हुआ ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget