एक्सप्लोरर

Bastar Fire: पैरावट में आग लगने से झुलसे 2 बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर, इलाके में पसरा मातम

Bastar Fire: जगदलपुर जिले के भानपुरी इलाके में एक बड़े हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया है. आज शाम ये तीनों बच्चे पैरावट में खेल रहे थे इसी दौरान आग लग गई.

Bastar Fire: जगदलपुर जिले के भानपुरी इलाके में हुए आज एक बड़े हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया है. आज शाम ये तीनों बच्चे पैरावट में खेल रहे थे इसी दौरान आग लगने से एक 5 साल के बच्चे की झुलसने से मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक 9 साल के बच्चे की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गयी और एक की हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना के बाद मृत बच्चों के परिवार और गांव में मातम का माहौल है.

भानपुरी SDOP घश्याम तामड़े ने बताया कि मुरकुची गांव के एक घर के आंगन में रखे पैरावट में तीनों बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान पैरावट में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे पैरावट को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान 5 साल के बच्चे की आग में पूरी तरह से झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य बच्चों को मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे पैरावट से बाहर निकाला. हालांकि उसमें से भी एक बच्चा 95 प्रतिशत आग में झुलस गया चुका था. उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया. एक अन्य बच्चे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. पैरावट में आग कैसे लगी इसकी जानकारी अब तक नहीं लग पाई है. घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ के फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. 

भानपुरी एसडीओपी ने जानकारी दी कि मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची है और आग लगने के कारणों का पता लगा रही है. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे काफी देर से पैरावेट में घर बनाकर खेल रहे थे और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता पैरावेट में अचानक आग लग गई और तेजी से फैली आग ने तीनों बच्चे को चपेट में ले लिया. हादसे में दो बच्चे की मौत होने के साथ एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला कायम कर दोनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं एक अन्य बच्चे को बेहतर इलाज के लिए डिमरापाल अस्पताल ले जाया गया है. बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 

Omicron Threat: भारत पहुंचा कोविड-19 का नया वैरिएंट Omicron, 'एट रिस्क' देशों से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए है ये व्यवस्था

UP Election 2022 Top 10: यूपी में सियासत का 'सुपर गुरुवार', ललितपुर में गरजे अखिलेश, शाह-प्रियंका का भी हल्ला बोल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget