एक्सप्लोरर

Bastar Dengue News: बस्तर में बढ़े डेंगू के मामले, जून में 60 से ज्यादा मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Bastar Latest News: बस्तर में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इस साल जून में बस्तर जिले में 60 से ज्यादा डेंगू के मामले सामने आये हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मलेरिया और डायरिया के बाद डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लगातार बस्तर जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. जांच के दौरान लगातार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. इनमें खासकर युवाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है. इधर बस्तर जिले में पहली बार डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है.

अब तक बस्तर में पिछले कुछ सालों से एक भी डेंगू से पॉजिटिव मरीज नहीं मिले थे लेकिन इस साल केवल जून माह में 60 से अधिक मरीजों की मिलने की पुष्टि हुई है. इतना ही नहीं यह संख्या पिछले 15 से 20 दिनों में अचानक बढ़े हैं. बस्तर में इतनी बड़ी संख्या में मरीज आज तक नहीं मिले हैं.

डेंगू के मरीज को किया जा रहा रेफर

बस्तर जिले में पिछले एक महीने में जो 60 से अधिक मरीज मिले हैं ये सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के ही आंकड़े हैं. जबकि निजी क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब में रोजाना डेंगू के मरीज मिल रहे हैं और यह आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के पास तक नहीं पहुंचे हैं. महारानी अस्पताल के एम.डी मेडिसिन डॉक्टर आर.बी.पी गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में अचानक डेंगू के मरीज बढ़ गए हैं. उन्होंने करीब 15 से अधिक ऐसे मरीजों की खुद रिपोर्ट देखी है और यह आंकड़े पिछले कुछ दिनों में अचानक बढ़ गए हैं. हालांकि इस दिशा में मरीजों को इस बीमारी से बचाव की जानकारी दी जा रही है.

इधर डेंगू से पीड़ित मरीजों की बढ़ती संख्या सामने आने के बाद भी स्वास्थ विभाग अलर्ट नहीं है. इससे बचाव के लिए जो एहतियात स्वास्थ्य विभाग को बरतना चाहिए वह नहीं बरता जा रहा है. शहर में ऐसे गंभीर मरीज भी मिले हैं जिन्हें ज्यादा हालत बिगड़ने पर रायपुर रेफर किया गया है या फिर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम ले जाया गया है और कई मरीजों की काफी बुरी हालत है. शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू का प्रकोप  देखने को मिल रहा है.

Chhattisgarh: उदयपुर घटना पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- दी जाए कड़ी से कड़ी सजा

क्या कहते हैं बस्तर जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी?

बस्तर जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर.के चतुर्वेदी और डीएमओ डॉक्टर आर.सी नेताम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और सरकारी आंकड़े के मुताबिक वर्तमान में 60 से अधिक डेंगू के मरीज मिले हैं जबकि शहर में चल रहे क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब से मिली जानकारी के मुताबिक इसकी संख्या 90 से ज्यादा है. जो डेंगू से पॉजिटिव पाए गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद मच्छर मार दवा का छिड़काव और फॉगिंग की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही जा रही है लेकिन सच तो ये है कि इतने दिनों से लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले को देखते हुए भी अब तक विभाग इसके लिए गंभीर होता नजर नहीं आ रहा है.

Chhattisgarh: 'इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता', उदयपुर हत्याकांड की मुस्लिम समुदाय ने की कड़ी निंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीएस सिंहदेव-दीपक बैज ने नारियल पानी पीकर तोड़ा अनशन, कांग्रेस की मांगों पर झुका प्रशासन
टीएस सिंहदेव-दीपक बैज ने नारियल पानी पीकर तोड़ा अनशन, कांग्रेस की मांगों पर झुका प्रशासन
छत्तीसगढ़ में राजनीति तेज, टीएस सिंहदेव आमरण अनशन पर क्यों बैठे? दीपक बैज करेंगे भूख हड़ताल 
छत्तीसगढ़ में राजनीति तेज, टीएस सिंहदेव आमरण अनशन पर क्यों बैठे? दीपक बैज करेंगे भूख हड़ताल 
Weather Live Updates: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Weather Live: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Bilaspur News: दूसरी महिला के शक में पत्नी ने पति पर हंसिए से किया हमला, काटा प्राइवेट पार्ट
बिलासपुर: दूसरी महिला के शक में पत्नी ने पति पर हंसिए से किया हमला, काटा प्राइवेट पार्ट

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget