एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 'इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता', उदयपुर हत्याकांड की मुस्लिम समुदाय ने की कड़ी निंदा

Udaipur Murder Case: उदयपुर घटना की छत्तीसगढ़ के मुस्लिम समुदाय ने कड़ी निंदा की है. उनका कहना है कि इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता.

Udaipur Murder Case News: उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या की घटना की छत्तीसगढ़ के मुस्लिम समुदाय ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस्लाम में कभी कत्ल की इजाजत नहीं है. ऐसे लोग समाज को बदनाम करने और दंगा फसाद करवाने की मानसिकता वाले लोग हैं. इन लोगों पर संविधान के अनुरूप सजा मिलनी चाहिए. वहीं मुस्लिम समुदाय ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है.

 हिंदू संगठनों द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन 

उदयपुर की घटना के बाद देशभर में आक्रोश है. जगह जगह हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. ऐसे छत्तीसगढ़ के मुस्लिम समुदाय के लोगों से एबीपी न्यूज ने बातचीत की है. क्योंकि छत्तीसगढ़ में कई बार ऐसा अवसर आया जब हिन्दू मुस्लिम भाईचारा की तस्वीर देखने को मिली है. 

नेता वोट बैंक के लिए करते हैं धर्म की सियासत

रायपुर के सैय्यद मोहम्मद अशरफ ने उदयपुर की घटना पर कहा कि देशभर में हिंदू - मुस्लिम झगड़े की पीछे बड़ी वजह राजनीति है. सियासत ने इस घर को आग लगा दी. हर छोटा नेता चाहता है कि समाज मिल कर रहे लेकिन बड़ा नेता हावी हो जाता है वो नहीं चाहता कि एक दूसरे से आपस में मेल जोल रखा जाए.

धर्म की सियासत खेलकर अपने वोट बैंक सुधारने का काम करता है. हमें जितना गम लिंचिग पर हुआ था उसी तरह से गम कन्हैया लाल पर हुआ है. इस तरह की वारदात इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं रखती. हम उस इस्लाम को मानने वाले है जिसने हमेशा सलामती की तालीम दी हो. मोहम्मद पैगंबर ने कभी तलवार नहीं चलाई.

 केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रायपुर के मोवा क्षेत्र के रहने वाले अजीम खान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा ''ये पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई घटनाएं हुई हैं. अगर इसपर केंद्र सरकार रोक लगाती तो ऐसा नहीं होता. वहीं नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी नहीं होने पर समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा '' नूपुर शर्मा के चलते देशभर में ये माहौल बना हुआ है. अगर उनकी गिरफ्तारी या कोई एक्शन केंद्र सरकार लेती तो ऐसी स्थिति नहीं होती. लेकिन कहीं न कहीं एक समाज को कुछ सालों से टारगेट किया जा रहा है. 

'हम हिंदुस्तान के कामयाबी की दुआ करते हैं' 

कन्हैया लाल के हत्यारे को लेकर रायपुर के मोहम्मद अनीसुर रहमान ने कहा कि जिस नबी के लिए उसने कत्ल किया वो नबी इसकी इजाजत नहीं देता है. न हमारा नबी पत्थर उठाने का इजाजत देता है न किसी के कत्ल करने का इजाजत देता है. हिन्दू समाज हो या मुस्लिम समाज किसी भी समाज में हत्या की इजाजत नहीं है. हम हिन्दुस्तान में रहने वाले संविधान को मानते हैं. हम अपनी दुआओं में हिंदुस्तान की कामयाबी की दुआ करते हैं.  

व्हाट्सएप और फेसबुक की टिप्पणी पर हो निगरानी

देश में बिगड़ते हालात पर रायपुर मुस्लिम समाज के एजाज कुरैशी ने कहा कि ये कत्ल करने वाले लोग समाज में भेदभाव बढ़ाने के लिए समाज को बदनाम करने और दंगे फसाद करने के मानसिकता रखते हैं. ये लोग समाज के नहीं होते हैं. इसके लिए हम चाहते हैं ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ऐसा कानून बनाया जाए जिससे देश में फेसबुक और व्हाट्सएप में की जा रही टिप्पणी जिससे माहौल खराब हो उसपर उचित की जाए.

इसे भी पढ़ें:

Bastar News: बीजेपी ने कहा- द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से बस्तर के आदिवासी समाज में खुशी

Chhattisgarh: उदयपुर घटना पर बीजेपी सांसद सरोज पांडे का आरोप- जहां कांग्रेस की सरकार, वहां...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget